छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के इस न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, कोर्ट परिसर में मचा हड़कंप

राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, राजनांदगांव जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से गुरुवार को हड़कंप मच गया। धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं और कोर्ट परिसर को पूरी तरह खाली करा लिया गया।

See also  तालाब से निकले मगरमच्छ के 6 बच्चे : वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर डैम में छोड़ा

जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। बम निरोधी दस्ता और डॉग स्क्वॉड ने कोर्ट परिसर में जांच शुरू कर दी। आम लोगों, वकीलों और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

इस मामले में एसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी ई-मेल के माध्यम से मिली है। फिलहाल कोर्ट परिसर में किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है, सुरक्षा एजेंसियां जांच कर रही हैं। पुलिस धमकी भरा मेल भेजने वाले व्यक्ति की लोकेशन का पता लगाने में जुटी हुई है।

See also  डायल 112 बनी फरिश्ता! एम्बुलेंस में हुआ प्रसव, मां और नवजात की बची जान

Related Articles

Leave a Reply