छत्तीसगढ़

सरकारी राशन दुकान से 70 क्विंटल चावल गायब, 3 साल बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई

भानुप्रतापपुर. कांकेर जिले के ग्राम मूंगवाल में सरकारी राशन दुकान से 70 क्विंटल चावल गायब होने का मामला सामने आया है. यह चावल सोसाइटी के माध्यम से राशन कार्ड हितग्राहियों को वितरित किया जाना था. दुकान के सेल्समैन के पास चावल वितरण का कोई रिकॉर्ड नहीं है. इसकी जानकारी अधिकारियों के पास भी है. कलेक्टर निलेश महादेव क्षीरसागर ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है. 

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

सेल्समैन परमेश्वर तेता का कहना है कि वह पिछले 3 साल पहले से दुकान का संचालन कर रहा है. जब उन्हें दुकान दिया गया तभी से स्टॉक कम था. इसकी जानकारी उन्होंने अधिकारियों को भी दिया है. मामले की जांच कराई जाएगी.

कलेक्टर निलेश महादेव क्षीरसागर ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि शिकायत मिली है. इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी. इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. सरपंच जैसारो कोर्राम ने बताया सेल्समैन की शिकायत खाद्य विभाग से किया गया हैं.

See also  पांच बेटियों के साथ घर के बाहर खड़ी मां : ढाई सौ स्क्वेयर फीट जमीन पर पड़ी सियासतदानों की नजर, पार्षद ने जड़ा ताला

Related Articles

Leave a Reply