छत्तीसगढ़

चिल्फी पुलिस ने तीन अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को पकड़ा, लगभग 8 लाख का गांजा जब्त

कवर्धा: छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश सीमावर्ती थाना चिल्फी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है.

गाड़ी की डिक्की में मिला 15 पैकेट गांजा

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की कार में तीन व्यक्ति रायपुर से गांजा लेकर उत्तर प्रदेश की ओर जा रहे हैं. सूचना मिलते ही चिल्फी थाना पुलिस ने रायपुर–जबलपुर नेशनल हाइवे 30 पर चिल्फी थाना क्षेत्र के पास नाकेबंदी कर गाड़ियों की तलाशी शुरू की. इसी दौरान संदिग्ध वाहन बैरिकेडिंग के पास पहुंचा, जिसे पुलिस ने चारों ओर से घेरकर रोक लिया.

See also  मार्च में प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव : रायपुर में जुटेंगे विभिन्न देशों में बसे छत्तीसगढ़ के रहवासी, NACHA के सहयोग से होगा आयोजन

कार की तलाशी लेने पर डिक्की से तीन बैग बरामद किए गए, जिनमें कुल 15 पैकेट गांजा पाया गया. मौके पर ही तीनों संदिग्धों को हिरासत में लिया गया. पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम इमरान (निवासी सिचौली, उत्तर प्रदेश), महताब (निवासी हिमौली, उत्तर प्रदेश) एवं रासिक (निवासी गुरुग्राम, हरियाणा) बताए.

ओडिशा से यूपी गांजा तस्करी

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे ट्रेन के माध्यम से ओडिशा के सोनपुर तक जाते थे, जहां से गांजा लेकर रायपुर पहुंचते और फिर सड़क मार्ग से उत्तर प्रदेश ले जाकर छोटे-छोटे पैकेट बनाकर अलग अलग जगहों पर गांजी की सप्लाई करते थे.

See also  जांजगीर चांपा : चक्का जाम के मामले में बड़ी कार्रवाई, 21 नामजद सहित अन्य के खिलाफ अपराध दर्ज

सात लाख 75 हजार का गांजा जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 15.480 किलोग्राम गांजा, जिसकी बाजार कीमत लगभग 7 लाख 75 हजार रुपये बताई जा रही है, तस्करी में यूज की गई लग्जरी टाटा जेस्ट कार अनुमानित कीमत 5 लाख रुपये जब्त की है. कुल जब्ती की कीमत करीब 8 लाख रुपये से ज्यादा आंकी गई है.

See also  सरकारी आदेश से निजी स्कूलों में हड़कंप: छीन लिया गया परीक्षा लेने का अधिकार, सभी कक्षाओं के एग्जाम डीईओ कार्यालय लेगा

थाना प्रभारी चिल्फी लालजी सिन्हा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कार की तलाशी के दौरान 15 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है. तस्करी कर रहे तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है, तीनों आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर उत्तर प्रदेश की ओर जा रहें थे. आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है. वहीं पुलिस अधिकारी ने इस कार्रवाई को नशे के अवैध कारोबार पर कड़ा प्रहार बताते हुए आगे भी ऐसे अभियान जारी रखने की बात कही है.

Related Articles

Leave a Reply