छत्तीसगढ़

रायपुर में कोरोना मरीज मिलने की बात अफवाह, राज्य कंट्रोल एंड कमांड सेंटर के नोडल अफसर बोले – छत्तीसगढ़ में अभी एक भी केस नहीं

रायपुर. देश में लगातार कोरोना के केस बढ़ रहे. वहीं छत्तीसगढ़ में अभी एक भी केस नहीं आया है. रायपुर में कोरोना के मरीज मिलने की बात अफवाह है. राज्य कंट्रोल एंड कमांड सेंटर के नोडल अधिकारी खेमराज सोनवानी ने कहा, अभी तक छत्तीसगढ़ में एक भी कोरोना मरीज की पुष्टि नहीं हुई है. रायपुर लैब में भी पूछताछ की गई है, वहां भी एक भी पॉजिटिव मरीज नहीं मिला है.

See also  सड़क हादसे में भाजपा नेता की मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मारकर 20 मीटर तक घसीटा

डॉ. मिथलेश चौधरी, मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी रायपुर ने कहा, फिलहाल करोना मरीज मिलने की कोई जानकारी नहीं है. विषम परिस्थितियों से निपटने व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है. देश में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं. लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है.

Related Articles

Leave a Reply