छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

चमत्कार के नाम पर महिला से अनाचार व ब्लैकमेलिंग, हिमाचल प्रदेश से ढोंगी बाबा गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। चमत्कार और इलाज के नाम पर महिलाओं को ठगने वाले एक कथित ढोंगी बाबा को थाना पामगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला से गिरफ्तार किया है। आरोपित ने एक महिला को शरीर के दर्द का इलाज करने का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया और उसके साथ कई बार अनाचार किया।

इतना ही नहीं, बाद में उसने फर्जी इंटरनेट मीडिया अकाउंट बनाकर पीड़िता को ब्लैकमेल भी किया। पुलिस के अनुसार स्वामी निर्मल उर्फ निर्मल बाबा (60 वर्ष), मूल निवासी नाशिक (महाराष्ट्र), चैत्र नवरात्र के दौरान पामगढ़ क्षेत्र में पदयात्रा करते हुए पहुंचा था।

See also  घर के बाहर खेल रही 3 साल की बच्ची पर तेंदुए ने किया हमला, मां और ग्रामीणों की सतर्कता से बची जान

लोगों की समस्याएं दूर करने का दावा करता था

खुद को चमत्कारी बाबा बताकर वह लोगों की समस्याएं दूर करने का दावा करता था। इसी दौरान पीड़िता अपनी सहेली के साथ उससे मिलने गई, जहां आरोपित ने उसका विश्वास जीतकर मोबाइल नंबर ले लिया। बाद में 26 मार्च को आरोपित ने पीड़िता को पामगढ़ बाजार में बुलाया और “प्रसाद” देकर अपने साथ चलने के लिए राजी कर लिया।

होटल में ठहराकर इलाज के नाम पर जबरदस्ती अनाचार किया

वह उसे बिलासपुर होते हुए मध्य प्रदेश के मैहर ले गया, जहां होटल में ठहराकर इलाज के नाम पर उसके साथ बार-बार जबरदस्ती अनाचार किया। एक अप्रैल को आरोपित पीड़िता को बिलासपुर में छोड़कर फरार हो गया। घर लौटने के बाद भी आरोपित ने पीड़िता को फोन कर परेशान किया।

See also  रायपुर में 50 करोड़ का पैंगोलिन बेचने आए 2 तस्कर गिरफ्तार, वन विभाग ने घेराबंदी कर दबोचा

अश्लील फोटो पोस्ट कर प्रसारित कर दिया

नंबर ब्लॉक करने पर उसने पीड़िता के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अश्लील फोटो पोस्ट कर प्रसारित कर दिया और उसे ब्लैकमेल करने लगा। जिस पर पीड़िता ने 11 अप्रैल को थाना पामगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई।

See also  रायपुर में बड़ा हादसा, अल्ट्राटेक-सीमेंट कंपनी की ट्रक ने बाइक सवार 2 युवकों को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत

पूछताछ में आरोपित ने अपराध स्वीकार किया

एसडीओपी अकलतरा प्रदीप कुमार सोरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 21 अप्रैल को धर्मशाला में दबिश देकर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपित ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे बीएनएस की धारा 64(2)(एम) एवं आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply