छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा पुलिस का वार्षिक फायरिंग अभ्यास शुरू, जवानों की क्षमता सुदृढ़ करने पर जोर

जांजगीर-चांपा। पुलिस बल की कार्यकुशलता, निशानेबाजी क्षमता और हथियार संचालन कौशल को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से जांजगीर-चांपा जिले के पुलिस जवानों का वार्षिक फायरिंग अभ्यास शुरू किया गया है। यह अभ्यास पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में बलौदा क्षेत्रांतर्गत जर्वे स्थित फायरिंग रेंज में दिनांक 12 दिसंबर 2025 से आयोजित किया जा रहा है।

फायरिंग अभ्यास के दौरान जिले के पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को विभिन्न आधुनिक हथियारों के सुरक्षित और प्रभावी उपयोग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में सुरक्षा मानकों का विशेष रूप से पालन किया जा रहा है, ताकि अभ्यास के दौरान किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न रहे। वरिष्ठ अधिकारियों की सतत निगरानी में यह अभ्यास संपन्न कराया जा रहा है।

See also  नदी में गिरी बेकाबू कार, शादी से लौट रहे 4 युवकों की मौत, 2 की हालत गंभीर

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल का आत्मविश्वास बढ़ाना, निशाने पर सटीकता लाना तथा किसी भी आपात या चुनौतीपूर्ण स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए जवानों को तैयार करना है। नियमित अभ्यास से पुलिसकर्मी अपने कौशल को और निखारते हैं, जिससे कानून-व्यवस्था बनाए रखने में उन्हें मदद मिलती है।

See also  घर में घुसकर अकेली महिला का अपहरण : बंधक बनाकर पति को किया फोन, मांगी 22 लाख की फिरौती

इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक श्री प्रदीप कुमार जोशी ने पुलिस कर्मियों को अनुशासन, सतर्कता और निरंतर अभ्यास के महत्व पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस बल को अधिक सक्षम, सजग और पेशेवर बनाते हैं, जिससे आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

See also  छत्तीसगढ़ व्यापमं में निकली भर्ती, सब ऑडिटर के पदों पर आवेदन शुरू, नोटिफिकेशन जारी

पुलिस विभाग का यह प्रयास जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply