छत्तीसगढ़

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर किया दुष्कर्म, दो युवकों ने शादी का झांसा देकर 15 वर्षीय किशोरी से की हैवानियत; गर्भवती होने पर खुला राज

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से सोशल मीडिया के दुरुपयोग और नाबालिग के शोषण का एक गंभीर मामला सामने आया है। गादीरास थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय किशोरी को प्रेम और विवाह का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। यह पूरा मामला तब प्रकाश में आया जब पीड़िता के दो माह की गर्भवती होने की पुष्टि हुई। कोर्ट में पेशी के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 15 वर्षीय पीड़िता आठवीं कक्षा तक पढ़ाई करने के बाद अपने घर पर ही रह रही थी। करीब एक वर्ष पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी दोस्ती दो युवकों से हुई थी। इनमें से एक आरोपी जग्गावरम का रहने वाला मड़कम हिंगा उर्फ मड़कम अर्जुन है और दूसरा सुकमा निवासी राहुल सोड़ी उर्फ रूपेश सोड़ी है। दोनों पेशे से खेती-किसानी का काम करते हैं। पुलिस ने बताया कि ये दोनों आरोपी पहले से एक-दूसरे को नहीं जानते थे, लेकिन दोनों ही अलग-अलग समय पर नाबालिग से नियमित बातचीत करते थे।

See also  शिवरीनारायण की बेटी ने बढ़ाया मान, अबेकस स्टेट लेवल प्रतियोगिता में बनी चैंपियन

आरोप है कि दोनों युवकों ने नाबालिग को अपने प्रेम जाल में फंसाया और शादी का झूठा आश्वासन देकर अलग-अलग समय पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। करीब ढाई महीने पहले जब पीड़िता के पेट में अचानक तेज दर्द हुआ, तो परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। डॉक्टरों द्वारा की गई जांच में पता चला कि किशोरी करीब दो महीने की गर्भवती है। परिजनों द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर पीड़िता ने दोनों युवकों की करतूतों की जानकारी दी।

See also  सराफा व्यापारी हत्याकांड: धमकी भरा WhatsApp मैसेज भेजने वाला आरोपी अंबिकापुर से गिरफ्तार

घटना की सच्चाई सामने आने के बाद परिजनों ने 3 जून को गादीरास थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू की। केस दर्ज होने की भनक लगते ही दोनों आरोपी फरार हो गए थे। इसके बाद पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी और दोनों आरोपियों को धर दबोचा। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है।

See also  छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक जल्द, कई जिलों में बारिश-आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट

Related Articles

Leave a Reply