छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर चाम्पा : आदर्श ग्राम पंचायत के सरपंच संतोष ने युवती को बनाया हवस का शिकार, हाईकोर्ट के आदेश के बाद..

जांजगीर चाम्पा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के आदर्श ग्राम पंचायत केरा के सरपंच को दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के निर्देश के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस की रिकॉर्ड में सरपंच संतोष कोसले आदतन गुंडा बदमाश है। आरोपी सरपंच के खिलाफ थाना नवागढ़ में BNS की धारा 64 और 351(3) के अंतर्गत मामला दर्ज है।

See also  16 जून को खुलेंगे सरकारी स्कूल : शिक्षा सचिव ने जारी किया निर्देश, प्रवेशोत्सव की तैयारियों पर विशेष जोर

पुलिस ने बताया गुंडा बदमाश सरपंच संतोष कोसले पर एक युवती को डरा-धमकाकर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप है। शिकायत के बाद नवागढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की थी। घटना के बाद युवती जम्मू चली गई थी। इस बीच पुलिस ने गुम इंसान कायम कर युवती को बरामद किया, जहां पूछताछ में उसने सरपंच संतोष कोसले द्वारा दुष्कर्म किए जाने की जानकारी दी।

See also  पेण्ड्री गांव में 19 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी | आत्महत्या से गांव में सनसनी

युवती के बयान के आधार पर जम्मू में शून्य पर FIR दर्ज की गई, जिसे बाद में नवागढ़ थाना स्थानांतरित कर दिया गया। 14 फरवरी की रात करीब 9:15 बजे नवागढ़ थाना में मामला दर्ज किया गया। इसके बाद  आरोपी सरपंच संतोष कोसले फरार था और उसकी तलाश की जा रही है।

See also  तालाब से निकले मगरमच्छ के 6 बच्चे : वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर डैम में छोड़ा

हालांकि गांव के ग्रामीणों का दावा था कि FIR दर्ज होने के बाद भी आरोपी सरपंच संतोष कोसले कई दिनों तक गांव में मौजूद था और पंचायत भवन सहित विभिन्न सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होता रहा। अब हाईकोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने सरपंच को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply