छत्तीसगढ़

खड़ी ट्रेलर से टकराई बस,1 की मौत,18 घायल:जगदलपुर से प्रयागराज जा रहे थे सभी

छत्तीसगढ़ से महाकुंभ जा रहे यात्री 2 अलग-अलग सड़क हादसे के शिकार हुए है। पहले हादसे में जगदलपुर से महाकुंभ जा रही बस खड़ी ट्रेलर से टकरा गई। जिसमें 1 की मौत हुई है वहीं 18 लोग घायल है। बुधवार सुबह 6 बजे मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ की सीमा पर वेंकनगर खैरझिटी गांव के पास यह हादसा हुआ। मध्यप्रदेश के जैतहरी थाना क्षेत्र का मामला है।

वहीं वेंकटनगर क्षेत्र में दूसरा हादसा सुबह 7 बजे हुआ जब प्रयागराज कुंभ स्नान कर छत्तीसगढ़ लौट रहे टेंपो वाहन को हाईवा ने पीछे से टक्कर मार दी, सभी दुर्ग जिले के पाटन के रहने वाले है। वाहन में सवार 12 श्रद्धालुओं में से पांच को चोट आई है, 2 की हालत गंभीर है। सभी को जिला अस्पताल गौरेला पेंड्रा मरवाही में भर्ती कराया गया है।

पहले हादसे से जुड़ी जानकारी

See also  महतारी वंदन हितग्राहियों का होगा सर्वे: लापरवाही पाए जाने पर की जाएगी कार्रवाई, आंगनबाड़ी केन्द्रों की भी होगी जांच

जानकारी के मुताबिक, बस और ट्रेलर की टक्कर में घायलों को अनूपपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है इनमें 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा तेज रफ्तार बस बार-बार ओवरटेक भी कर रही थी तभी टक्कर हुई।

घायलों को इलाज के लिए भेजा अस्पताल

हादसे की सूचना मिलते ही छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के पुलिस प्रशासन और मध्य प्रदेश की पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत इलाज की सुविधा मुहैया कराया गया।

बस का एक हिस्सा पूरी तरह से चपट गया

वहीं हादसे के बाद लंबा जाम गया था जिसे घंटों बाद यातायात पुलिस ने खुलवाया है। घटना में महेंद्र ट्रेवल्स की CG 19F 0297 नंबर की बस के सामने का कांच फूट गया और एक हिस्सा पूरी तरह से चपट गया है।

See also  BIG BREAKING जांजगीर चांपा: शिवरीनारायण में रात को भीषण आग का तांडव, शहर की तीन बड़ी दुकान व दो ठेले जलकर राख

बस में 45 लोग सवार थे

बस में करीब 45 लोग थे, इनमें 18 लोग घायल हुए है और 1 हेल्पर की मौत हुई है। ज्यादातर लोग जगदलपुर के रहने वाले थे बाकी अलग-अलग जिलों से थे।

बस चालक की लापरवाही

घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। खड़े ट्रेलर को हटाने के लिए हाइड्रा बुलवाया गया है। शुरुआती जांच में बस चालक की लापरवाही पूर्वक बस चलाने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply