छत्तीसगढ़

30 एकड़ से अधिक गन्ने की फसल में लगी भीषण आग, किसानों को लाखों का नुकसान

कवर्धा। 30 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैली गन्ने की खड़ी फसल में भीषण आग लग गई. आग लगने से किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए. हालांकि, काफी प्रयासों के बावजूद आग पर काबू नहीं पाया जा सका. वहीं ग्रामीणों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक दमकल की टीम मौके पर नहीं पहुंची थी. आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है. यह पूरा मामला पंडरिया थाना क्षेत्र के कुम्ही गांव का है.

बताया जा रहा है कि 30 एकड़ से अधिक जिस क्षेत्र में खड़ी गन्ने की फसल में आग लगी है, वह करीब 25 किसानों के खेत हैं. गन्ने के फसल में आग लगने से किसानों को लाखों का नुकसान हुआ है.

See also  20 साल के अनुभव के बाद भी शिक्षक को प्रशिक्षित मानने से इंकार, हाई कोर्ट ने दिया यह निर्देश

Related Articles

Leave a Reply