बिलासपुर

चंद घंटों के भीतर हत्या का आरोपी गिरफ्तार: रंजिश वश धारदार हथियार से वार कर ले ली जान

बिलासपुर

पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम गोडाडीह के जंगल खार में मिले युवक की मौत का खुलासा हो गया है. इस घटना को गाली गलौज करने से आहत युवक ने अंजाम दिया था. पचपेड़ी पुलिस को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि गोडाडीह गांव के लोढ़ाबोर गौठान जंगल के पास एक व्यक्ति का शव मिला है. किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से उस पर वार किया था. इसकी सूचना मिलने पर पचपेड़ी पुलिस ने इसे उच्च अधिकारियों को अवगत कराया.

गुलशन केंवट ने प्रार्थी के छोटे भाई किशन केंवट घर आकर बताया कि उसका फूफा सनी केंवट की लाश लोढाबोर गौठान के आगे जंगल में पड़ी है. जिसके गले और सिर में गहरा चोट का निशान दिखाई दे रहा है. मामले में पुलिस मौके पर पहुंचकर जानकारी ली. इस मामले में पुलिस ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ मामला दर्ज किया.

See also  झमाझम बारिश, 11 केवी हाईटेंशन तार टूटकर गिरा, शहरवासियों में दहशत

आरोपी के पतासाजी के लिए थाने से 3 टीम बनाकर अलग-अलग जगहों पर रवाना की गई. तीनों टीम एक दूसरे से संपर्क में रहकर गोपनीय तरीके से पतासाजी में लगी थी. इस दौरान लोगों एवं ग्रामीणों का ध्यान घटनास्थल की ओर आकर्षित किया गया ताकि आरोपी को पुलिस की जानकारी ना लग सके.

इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम चिल्हाटी का एक व्यक्ति संदेहास्पद है. संदेही और मृतक के बीच सुबह अटल चौक पर वाद विवाद होते देखा गया था. सूचना पर व्यक्ति को चिल्हाटी मेन रोड उसके घर के पास से घेराबंदी कर पकड़कर थाने लाया गया. पूछताछ करने पर पुलिस को काफी गुमराह करने का प्रयास किया गया. लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी जोहन यादव ने जुर्म स्वीकारते हुए अपना गुनाह कबूल कर लिया.

See also  ममता राज में हैवानियत की हद हो गई…कोलकाता रेप कांड पर बोले रविशंकर प्रसाद

मृतक ने आरोपी को लोगों के सामने काफी बुरा कहा था. गाली गलौज करके उसे आहत किया था. उसी रंजिश वश आरोपी ने घर से फावड़ा नुमा रपली को लेकर सनी केवट की तलाश शुरु की. इस दौरान लोढाबोर जंगल के पास उसे सनी केंवट मिल गया. जहां उसने उसकी हत्या कर दी.आरोपी की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल हथियार जंगल से बरामद करके उसे जेल भेज दिया गया है.

Related Articles

Leave a Reply