छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा : युवा कांग्रेस का भाजपा कार्यालय घेराव, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

जांजगीर-चांपा। प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देश पर जिला युवा कांग्रेस ने बुधवार को भाजपा कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व भारतीय युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पंकज शुक्ला ने किया।

प्रदर्शनकारियों ने कथित ट्रेड डील के विरोध तथा युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ नारेबाजी की। इसी दौरान कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।

See also  DGGI रायपुर की बड़ी कार्रवाई, 7 करोड़ के GST घोटाला मामले में स्टील कारोबारी गिरफ्तार

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रमुख रूप से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, दिनेश शर्मा, रमेश पैगवार, रफीक सिद्धिकी, भगवान दास गढ़ेवाल, नागेंद्र गुप्ता, किशन सोनी, जिला पंचायत सदस्य लोकेश राठौर, विवेक सिंह सिसोदिया, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव गौरव सिंह सहित ब्लॉक एवं जिला स्तर के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

See also  रीलबाजी पड़ी महंगी : सुसाइड का नाटक करते हुए वीडियो बनाते समय फिसला पैर, नवविवाहिता की गई जान

युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज शुक्ला ने कहा कि केंद्र सरकार लोकतांत्रिक आवाजों को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष की आवाज को कुचलने के लिए दमनात्मक कार्रवाई की जा रही है, जिसे युवा कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस प्रकार की कार्रवाई जारी रही तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।

See also  RKM पावर प्लांट के भूविस्थापित कर्मचारियों का प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी

प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, हालांकि प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Related Articles

Leave a Reply