देश

पहले ट्रेन से छलांग लगाई, जिंदा बचा तो हॉस्पिटल की छत से कूदा

बुरहानपुर

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में एक युवक ने पहले चलती ट्रेन में से छलांग लगा दी. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची जीआरपी ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया. इतने में सूचना मिली कि वह युवक अस्पताल की दूसरी मंजिल से कूद गया है. दो बार कूदने से यह युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया है. उसके पैरों में फ्रैक्चर हो गया है. अभी तक उसके बार-बार जान देने की कोशिश की कोई वजह सामने नहीं आई है. हालांकि पुलिस उसे मानसिक विक्षिप्त बता रही है.

फिलहाल उसके खिलाफ पुलिस ने सुसाइड के प्रयास का मामला दर्ज किया है. वहीं उसे पुलिस अभिरक्षा में लेकर इलाज किया जा रहा है. मामला असीरगढ़ रेलवे ट्रैक का है. जीआरपी के मुताबिक युवक की पहचान सीहोर जिले के रहने वाले राम चरण के रूप में हुई है. प्राथमिक जांच में पता चला है कि वह मानसिक विक्षिप्त है और जिद्दी किस्म का आदमी है. बुधवार को वह दिल्ली मुंबई रूट पर ट्रेन में सफर करते समय असीरगढ़ के पास छलांग लगा दिया. इसमें उसे गंभीर चोटें आईं थीं.

See also  मासूम से दरिंदगी के मामले में तेजी से इंसाफ, 28 दिन में चार्जशीट, 55वें दिन दोषी को फांसी की सजा

पुलिस की निगरानी में शुरू हुआ इलाज
सूचना मिलने पर पहुंची जीआरपी ने उसे अस्पताल पहुंचाया. यहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए सघन निगरानी में रखकर उसका इलाज शुरू कर दिया. इतने में उसे मौका मिल गया और वह अपने बेड से उठकर दूसरी मंजिल के टैरेस पर गया और वहां से फिर छलांग लगा दी. इससे उसके दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं हैं. उसके दोनों ही पैरों में फ्रैक्चर हो गया है. लगातार दो बार उसके सुसाइड की कोशिश को देखते हुए अब जीआरपी ने उसे फिर से अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही निगरानी के लिए उसके बेड के पास एक पुलिस कर्मी की तैनाती की है.

आत्महत्या के लिए उकसाने का केस
उसका इलाज कर रहे डॉक्टर भूपेंद्र गौर ने बताया कि यह युवक मानसिक रोगी है. हालांकि अभी तक यह समझ में नहीं आ रहा है कि वह इस तरह की हरकत क्यों कर रहा है. चूंकि अभी वह बात करने की स्थिति में नहीं है, इसलिए फिलहाल उसका इलाज किया जा रहा है. उधर, लालबाग पुलिस के मुताबिक इस युवक के खिलाफ आत्महत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस उसके घर वालों से भी पूछताछ कर रही है. इसी के साथ उसके स्वस्थ्य होने का इंतजार किया जा रहा है.

See also  रायबरेली से राहुल गांधी ने किया नामांकन, सड़क पर उमड़ा जनसैलाब

Related Articles

Leave a Reply