छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के 20 जिलों में 48 घंटे तक हीट वेव, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम पूरी तरह शुष्क बना है। भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 48 घंटे के लिए 20 से अधिक जिलों में हीट वेव की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक मध्य छत्तीसगढ़ में गर्म हवा का असर बना रहेगा। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 44.8 डिग्री दुर्ग में रिकॉर्ड किया गया।

See also  जमीन कब्जा दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप, प्रधान आरक्षक सस्पेंड

स्वास्थ्य विभाग ने भी अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा है। लोगों को दोपहर में धूप से बचने, अधिक पानी पीने और आवश्यक होने पर ही बाहर निकलने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा और बारिश की संभावना बेहद कम है।

See also  NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगात : सीएम साय ने हड़ताल के दौरान रुका वेतन देने का किया ऐलान, स्वास्थ्य मंत्री ने की 27% लंबित वेतन वृद्धि

पूर्वी उत्तर प्रदेश से ओडिशा तक द्रोणिका सक्रिय होने के बावजूद पर्याप्त नमी नहीं मिल पा रही है। इसके चलते तापमान लगातार ऊंचा बना हुआ है। प्रदेश में 10 जून के बाद ही मानूसन का प्रवेश होगा। इसके बाद लोगों को कुछ हद तक गर्मी से राहत मिलेगी।

कोरबा, गरियाबंद, महासमुंद, बालोद और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिलों में भी अगले दो दिनों तक गर्म हवा चलने की संभावना है। ग्रामीण इलाकों में खेतों में काम करने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

See also  गरीबों के आशियाने पर चला बुलडोजर, परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर

यहां ऑरेंट अलर्ट

मौसम विभाग ने बिलासपुर, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सक्ती, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार, रायपुर, धमतरी, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और राजनांदगांव जिलों के लिए आरेंट अलर्ट जारी किया है।

Related Articles

Leave a Reply