छत्तीसगढ़

हेल्थकेयर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, बुझाने में लगी है दमकल की 6 गाड़ियां

दुर्ग. कुम्हारी से लगे ग्राम अकोला स्थित हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग लगने से गांव में अफरा-तफरी मच गई है. घटना की सूचना मिलते ही दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची है और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है.

फैक्ट्री में मास्क, सिरिंज, ग्लब्ज, और मेडिकल सामग्री बनती है. आग लगने से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है. आग लगने का कारण अज्ञात है. घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची है. आग पर काबू पाने में 2 से 3 घंटे और लगने की उम्मीद है.

दमकल की 6 गाड़ियां आग पर काबू पाने में लगी है. भीषण आग होने के कारण गोडाउन के अंदर जाने का रास्ता नहीं मिल रहा. इसके चलते आग बुझाने में अभी और समय लग सकता है.

See also  त्रिवेणी संगम में डूबकर मासूम की मौत, कल से हो रही है राजिम कुंभ की शुरुआत

Related Articles

Leave a Reply