छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में कांपी धरती : गरियाबंद से कालाहांडी तक महसूस किए गए भूकंप के झटके

मैनपुर। पड़ोसी राज्य ओडिशा में बुधवार शाम आए भूकंप ने गरियाबंद समेत सीमावर्ती इलाकों में हड़कंप मचा दिया। भारत सरकार के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई है। इस प्राकृतिक हलचल का केंद्र ओडिशा का कालाहांडी जिला रहा, जिसकी गहराई जमीन से 24 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई।

भूकंप से गरियाबंद जिले के मैनपुर देवभोग क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। देवभोग के साथ ओड़िशा सीमा से लगे मैनपुर इलाके में तेज आवाज के साथ हुई भूमि कंपन से लोग सहम गए, रात 7.42 बजे करीब 3 सेकड तक कंपन महसूस किया गया। पड़ोसी राज्य ओडिशा में इसका असर ज्यादा रहा, तीव्रता मध्यम होने के बावजूद, ओडिशा की सीमा से लगे गरियाबंद में इसके स्पष्ट झटके महसूस किए गए।

See also  सक्ती में दिल दहला देने वाली वारदात: गुटखा के पैसे नहीं मिले तो मां को मार डाला

जमीन पर रखी वस्तुओं में कंपन देखी गयी
बता दें कि,  देवभोग में देर शाम से मौसम का मिजाज बदला हुआ था। बारिश के बाद आसमान में बिजली चमक रही थी, लेकिन इसी बीच पूरे इलाके में झटका महसूस किया गया। तीव्रता इतनी थी कि जमीन पर रखी वस्तुओं में कंपन देखी गयी। किसी धमाके जैसी आवाज के साथ हुई इस हलचल से इलाके भर के लोग घबरा गए। स्थानीय सोशल मीडिया पर संभावित भूगर्भीय घटना की चर्चा भी तेज हो गई। देवभोग के अलावा मैनपुर विकासखंड अमलीपदर तहसील क्षेत्र में भी इस कंपन को महसूस किया गया।

See also  करंट की चपेट में आने से महिला की मौत : कूलर में पानी डालते समय हुआ हादसा, पुलिस कर रही जांच

नुकसान की कोई खबर नहीं
प्रशासनिक अधिकारियों और आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से राहत की बात यह है कि अब तक किसी भी प्रकार की जनहानि या जान-माल के नुकसान की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। भूकंप की तीव्रता 4.1 होने के कारण इमारतों को बड़े नुकसान का खतरा कम रहता है, हालांकि सीमावर्ती गांवों में कच्ची दीवारों में हल्की दरारे पड़ने की आशंका है।

See also  छत्तीसगढ़ में बिजली हुई महंगी : घरेलू 50 पैसे, गैर घरेलू और सिंचाई पंप के लिए 40 पैसे प्रति यूनिट बढ़े दाम

नुकसान की कोई खबर नहीं
प्रशासनिक अधिकारियों और आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से राहत की बात यह है कि अब तक किसी भी प्रकार की जनहानि या जान-माल के नुकसान की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। भूकंप की तीव्रता 4.1 होने के कारण इमारतों को बड़े नुकसान का खतरा कम रहता है, हालांकि सीमावर्ती गांवों में कच्ची दीवारों में हल्की दरारे पड़ने की आशंका है।

Related Articles

Leave a Reply