छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर : VIP रोड में बहुमंजिला इमारत का हिस्सा गिरा, दो की मौत, करीब दस मजदूर घायल

रायपुर। वीआईपी रोड में बहुमंजिला इमारत का एक हिस्सा गिरने से रायपुर में बड़ा हादसा हुआ है. करीब 10 मजदूरों के घायल होने की खबर है, जबकि दो मजदूरों की मौत हो गई है. मृतक का नाम राम दास और रहमत ख़ान है. वहीं, कुछ मजदूर मलबे में दबे हो सकते हैं. राहत एवं बचाव कार्य जारी है. ग्रैंड इंपिरिया होटल के पास की घटना है. मौके पर प्रशासन की टीम पहुंच चुकी है. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है. 

See also  थ्री स्टार होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : 7वीं मंजिल पर स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, तीन महिलाओं समेत मैनेजर और संचालक गिरफ्तार

आठवीं मंजिल में चल रहा था ढलाई का काम

बता दें, शनिवार को हादसे के वक्त आठवीं मंजिल पर ढलाई का काम चल रहा था, जहां अविनाश एलिगेंस की निर्माणाधीन इमारत की ऊपरी मंजिल का हिस्सा गिर गया. जैसे ही इमारत का हिस्सा गिरा, मजदूरों के बीच चीख-पुकार मच गई. मौके पर मौजूद लोग इसकी सूचना प्रशासन को दी. तुरंत मदद करने में जुट गए. हालांकि अभी तक इस मामले में कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है. 

See also  पहली बार मां बनी महिला ने दिया 4 बच्चियों को जन्म, महासमुंद मेडिकल कॉलेज का अनोखा केस

Related Articles

Leave a Reply