छत्तीसगढ़

सनकी पति ने पत्नी को मरते दम तक पीटा, खुद झूला फंदे पर

अंबिकापुर

सरगुजा जिले में स्थित अंबिकापुर में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। घटना को अंजाम देने के बाद पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि मृतका नीलमणी नगेसिया, मृतक महावीर नगेसिया की दूसरी पत्नी है। मामला दरिमा थाना क्षेत्र के महेशपुर का है। मिली जानकारी के अनुसार महावीर नगेसिया शनिवार रात खाना बनाने की बात पर नीलमणी से झगड़ा करने लगा। विवाद ​बढ़ा तो सनकी पति ने पत्नी की जमाकर पिटाई कर दी। इससे पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद पति ने भी घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं पुलिस ने बताया कि महावीर नगेसिया ने 17 साल पहले अपनी पहली पत्नी की हत्या कर दी थी। इसके कारण उसे जेल हो गई थी। 14 साल जेल में रहने के बाद 3 साल पहले ही वह जेल से बाहर आया था, जिसके बाद उसने एक शादीशुदा महिला से शादी रचाई थी। महिला के बच्चे भी थे। अभी उसने अपनी दूसरी पत्नी की हत्या कर खुद फांसी लगा ली है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

See also  200 लोगों को ट्रेलर में बिठाकर दौड़ा रहा था बेलगाम, चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर सवारियों को बसों के जरिए किया रवाना

Related Articles

Leave a Reply