छत्तीसगढ़

लाल आतंक का साथ छोड़ 15 साल की लड़की ने किया सरेंडर, स्माल एक्शन टीम की थी सदस्य

नारायणपुर

जिले में आज 15 साल की नाबालिग लड़की ने सरेंडर किया है। नाबालिग नक्सली अबूझमाड़ डिवीजन में स्माल एक्शन टीम की सदस्य थी। वहीं अब लाल आतंक का साथ छोड़ जीवन की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए आत्मसमर्पण किया है। जानकारी के अनुसार नाबालिग नक्सली लंबे समय से नक्सली संगठन से जुड़ी हुई थी। बता दें कि नक्स​ल इलाके में पुलिस लगातार जनजागरण अभियान भी चला रही है। जिसके चलते नक्सली बंदूक छोड़ आत्मसमर्पण कर रहे हैं।

See also  सरकारी राशन दुकान से 70 क्विंटल चावल गायब, 3 साल बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई

Related Articles

Leave a Reply