छत्तीसगढ़

पिता की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने पत्‍थर से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट, पूछताछ में सबकुछ उगला

दुर्ग। जिले के सतनामी पारा से दहला देने वाली वारदात सामने आई है. जहां बीती रात एक बेटे ने अपने पिता का सिर पत्थर से कुचलकर उसे मौत के घाट उतार दिया. मामले में पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार किया है. वहीं इस वारदात की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है.

मृतक का नाम गीतेलाल पुरोहित (उम्र 50 साल) है, जो कातुलबोर्ड के सतनामी पारा का रहने वाला था. मृतक गीतेलाल ने दो शादियां की थी, उसकी पहली पत्नी के बेटे प्रकाश पुरोहित (उम्र 37 साल) को पिता की दूसरी शादी मंजूर नहीं थी. शादी के कई साल गुजर जाने के बावजूद पिता-पुत्र के बीच इस बात को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था.

See also  बीजापुर दंतेवाड़ा बॉर्डर पर पुलिस नक्सली मुठभेड़, क्रॉस फायरिंग में एसटीएफ जवान का भाई मारा गया

मोहन नगर थाना प्रभारी मोनिका पाण्डेय ने बताया कि रविवार रात प्रकाश अपने पिता गीतेलाल के घर गया और शराब पीने बैठ गया. इस दौरान दोनों ने जमकर शराब पी। प्रकाश ने गीतेलाल से और शराब लाने को कहा तो गीतेलाल ने कहा कि उसके पास अब और पैसे नहीं है. इससे प्रकाश नाराज हो गया और गीतेलाल के घर की बिजली को काट दिया. पिता-पुत्र में झगड़ा होने पर उसकी दूसरी पत्नी पास रह रही बेटी के ससुराल चली गई.

इधर नशे की हालत में गीतेलाल ने पुरानी बात पर विवाद शुरू कर दिया और प्रकाश की मां पर आरोप लगाने लगा. प्रकाश इससे भड़क गया और पास ही में पड़े पत्थर से अपने पिता गीतेलाल का सिर कुचलकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया, इसके बाद उसने गीतेलाल की लाश घर के पीछ कूड़े में फेंक दी और अपने घर चला गया. जब सन्नाटा पसरा तब दूसरी पत्नी घर पहुंची. गीतेलाल को मृत हालत में देखकर उसने मोहल्लेवालों और पुलिस को खबर कर दी. मामले में पुलिस ने आरोपी पुत्र प्रकाश पुरोहित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

See also  मुंगेली जिले के कुसुम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, चार लोगों की मौत, कई के दबे होने की खबर

Related Articles

Leave a Reply