कोरबाछत्तीसगढ़

तेज रफ्तार ट्रेलर-बस में टक्कर, बस खाई में गिरी, एक दर्जन घायल

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित तारा घाटी के पास मोरगा चौकी क्षेत्र में यात्रियों से भरी बस और ट्रेलर वाहन के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे के बाद दोनों वाहन 20 फीट गहरी खाई में जा गिरे। हादसे में करीब एक दर्जन से अधिक यात्रियों के घायल होने की खबर है। गंभीर लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में युवती फंसी हुई है, उसकी रेस्क्यू पुलिस टीम द्वारा किया जा रहा है।

See also  शराब की कीमतों में 1 अप्रैल से बदलाव : कांच की जगह प्लास्टिक की बोतलों में मिलेगी

पुलिस से मिली जानकारी के अुनसार तारा घाटी के पास 35 यात्रियों से भरी बस और ट्रेलर में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतना जोरदार था की दोनों वाहन हादसे के बाद 20 फीट गहरी खाई में जा गिरे। हादसे के बाद खाई में गिरने से ट्रेलर वाहन बस के ऊपर आ गिरा, जिससे कई यात्री बस के अंदर फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही मोरगा चौकी प्रभारी नवीन पटेल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और यात्रियों को बाहर निकालने का काम शुरू किया।

See also  अकलतरा नपा अध्यक्ष पर एफआईआर… नगर अध्यक्ष ने आंदोलन की दी चेतावनी

Related Articles

Leave a Reply