छत्तीसगढ़

लव मैरिज के 5 साल बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत, हत्या के आरोपों के बीच दफन के 10 दिन बाद कब्र खोदकर निकाला गया शव, पीएम रिपोर्ट से खुलेंगे राज

बिलासपुर। लव मैरिज के 5 साल बाद विवाहिता की घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना पति ने उसके घर वालों को दी और उनकी मौजूदगी में विवाहिता का अंतिम संस्कार कर दिया। अंतिम संस्कार के बाद विवाहिता के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत की। दफन करने के 10 दिन बाद पुलिस ने अफसरों की मौजूदगी में कब्र खोदकर शव बाहर निकाला गया, अब शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र के बुंदेला का है।

See also  तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 3 युवकों को कुचला, तीनों की दर्दनाक मौत, परिजन और ग्रामीणों ने चक्काजाम

दरअसल, चकरभाठा थाना क्षेत्र के बुंदेला गांव में रहने वाली 23 वर्षीय जया सांडे का पांच साल पहले गांव के अर्जुन सांडे से प्रेम विवाह हुआ था। बीते 27 नवंबर को वह घर का काम कर रही थी, तभी उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई। उसने ससुराल वालों को इसकी जानकारी दी और घर पर आराम करने लगी। कुछ देर बाद घर के लोगों ने देखा तो जया की मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना तुरंत गांव के लोगों और जया के घर वालों को दी गई। मायके वालों ने घर आकर हंगामा करते हुए ससुराल वालों पर आरोप लगाए। तब गांव के लोगों ने उन्हें पूरे मामले की शिकायत पुलिस से करने की सलाह दी।

See also  होटल के कमरे से कूदी युवती, जीआरपी एसपी ऑफिस के कैंपस में गिरी, मौके पर हुई मौत

इसके बाद मायके वालों ने अंतिम संस्कार करने दिया। कफन-दफन के बाद मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई। परिजन के शिकायत पर पुलिस ने एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी की अनुमति के बाद राजस्व अधिकारियों की मौजूदगी में कब्र खोदकर मृतका का शव बाहर निकाला। अब सिम्स में शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद मिले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

See also  चैत्र नवरात्रि 2026: मां मनका दाई मंदिर में लगी भक्तों की भीड़, पूरी होती यहां हर मनोकामना

Related Articles

Leave a Reply