छत्तीसगढ़

स्कूटी सवार शिक्षिकाओं को अनियंत्रित ट्रक ने कुचला, एक शिक्षिका की मौके पर मौत, दूसरी गंभीर

बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर-रामानुजगंज मुख्य मार्ग पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूल जा रही दो शिक्षिकाएं ट्रक की चपेट में आ गईं। हादसे में स्कूटी सवार एक शिक्षिका की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरी शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना बसंतपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, दोनों शिक्षिकाएं अपने विद्यालय करमडीहा स्कूल के लिए स्कूटी से निकली थीं। इसी दौरान मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि एक शिक्षिका ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरी शिक्षिका रजनी केवट गंभीर रूप से घायल हो गईं।

See also  सनसनीखेज हत्याकांड, पत्नी ने प्रेमी संघ मिलकर की पति की हत्या, रेलवे ट्रैक के पास मिला शव, आरोपी महिला गिरफ्तार

घायल शिक्षिका को तत्काल स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से वाड्रफनागर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। मृतक और घायल दोनों शिक्षिकाएं करमडीहा स्कूल में पदस्थ थीं। घटना की खबर मिलते ही स्कूल स्टाफ और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।

See also  कोरबा : कचरे के ढेर से फैली आग, तीन दुकानें जलकर खाक

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर बसंतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में मातम का माहौल है, और स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा एवं तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग उठाई है।

See also  तेंदूपत्ता गोदाम में लगी भीषण आग, करोड़ों का माल जलकर खाक, वन विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

Related Articles

Leave a Reply