जांजगीर चांपा

जैविक खाद फसल के लिए वरदान है इसका उपयोग प्रत्येक किसान को करना चाहिए-राजेश्री महन्त

ग्राम वासियों ने किया जोरदार आतिशबाजी एवं बाजे गाजे के साथ स्वागत

  • ग्राम सरखों में गौठान का बरसते पानी के बीच किया निरीक्षण

जांजगीर-चांपा

छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज पीठाधीश्वर श्री शिवरीनारायण मठ ने जांजगीर-चांपा जिले के विकासखंड नवागढ़ अंतर्गत स्थित ग्राम सरखों में गौठान का निरीक्षण बरसते पानी के बीच किया विदित हो कि आज दिनांक 21 जुलाई 2021 को ग्राम सरखों में गौठान निरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित था राजेश्री महन्त जी महाराज अपने सहयोगियों सहित निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार समय पर उपस्थित हुए ग्राम वासियों ने उनका अत्यंत ही आत्मीयता पूर्वक स्वागत किया।

इस बीच एकाएक मौसम में परिवर्तन होने के कारण झमाझम बारिश होने लगी राजेश्री महन्त जी महाराज ने बारिश का बिना परवाह किये पूरे गौठान का विधिवत निरीक्षण किया यद्यपि ग्रामवासी छाता लेकर उनके साथ कदम से कदम मिला कर चलते हुए नजर आए। उन्होंने महिला स्व सहायता समूह की माताओं से गौठान में उनकी क्रिया विधि के संदर्भ में जानकारी प्राप्त की, जैविक खाद के निर्माण के संदर्भ में तथा उसके उपयोग के विषय में भी उन्होंने उनसे पूछा अपने संदेश में राजेश्री महन्त जी महाराज ने कहा कि जैविक खाद फसल के लिए वरदान है। प्रत्येक किसान को इसका उपयोग अपने -अपने खेतों में करना चाहिए, जब रासायनिक खाद का प्रचलन नहीं हो पाया था तब हमारे पूर्वज अपने घुरुवा में जैविक खादों का निर्माण प्राकृतिक रूप से किया करते थे, उसी का बदला हुआ स्वरूप तकनीकी रूप से जैविक खाद के रूप में तैयार करके हम प्राप्त कर रहे हैं।

See also  पेंशनरों की हुंकार : “दोहरी नीति बंद करो, पेंशनरों को उनका अधिकार दो”

समय के साथ-साथ इसकी उपयोगिता में और वृद्धि होगी तथा इसका उचित लाभ किसानों को प्राप्त होगा। सबसे बड़ी बात यह है कि इसके उपयोग से अनेक तरह की बीमारियों से हम अपने स्वास्थ्य की रक्षा कर सकते हैं राजेश्री महन्त जी महाराज के साथ गौठान निरीक्षण के इस कार्यक्रम में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लोचन प्रसाद साव, जिला पंचायत के सदस्य राजकुमार साहू, प्रतिनिधि कमल साव, जनपद अध्यक्ष नवागढ़ श्रीमती प्रीति देवी सिंह, जनपद सदस्य कमलेश सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता श्रवण सिंह, अधिवक्ता प्रमोद सिंह, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पामगढ़ के पूर्व अध्यक्ष हर प्रसाद साहू, आचार्य अमित जी, पवन कश्यप, अरविंद मिश्रा, छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अधिकारी डॉ अमित जैन, जांजगीर के तहसीलदार श्रीमती सीता शुक्ला, नवागढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री देवांगन जी, कमल राठौर, पुरेंद्र सोनी, सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे इसके पूर्व राजेश्री महन्त जी महाराज ग्राम कन्हाईबंद तथा तेंदूभाठा के स्थानीय कार्यक्रम में भी शामिल हुए।

See also  पेंशनरों की हुंकार : “दोहरी नीति बंद करो, पेंशनरों को उनका अधिकार दो”

Related Articles

Leave a Reply