छत्तीसगढ़

प्रेमी जोड़े ने एक ही फंदे पर लगाई फांसी:सरगुजा में पेड़ से लटके मिले दोनों के शव, पहले से विवाहित थे युवक व युवती

सरगुजा जिले में प्रेमी जोड़े ने एक ही फंदे पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वो दोनों करीब एक महीने पहले घर से भाग गए थे। दोनों वापस गांव लौटे, लेकिन घर से अलग रह रहे थे। बुधवार को दोनों का शव गांव के बाहर ढोढ़ीडीपा में आम के पेड़ पर फांसी पर झूलता मिला। मृत युवक एवं युवती दोनों की पहले से विवाहित थे एवं उनके बच्चे भी हैं। घटना सीतापुर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक ग्राम गेरसा निवासी जयभान चौहान (32) का जशपुर जिले के बरजोरा, कांसाबेल निवासी मंजू चौहान (26) से प्रेम संबंध था। जयभान चौहान की पहले शादी हो गई थी एवं उसके दो बच्चे हैं। मंजू चौहान का मायका अंकिरा, थाना तुमला, जशपुर जिले में है। वर्ष 2018 में मंजू चौहान की शादी हुई थी एवं उसका एक पांच साल का बच्चा भी है।

See also  कोरबा के हनुमान जयंती समारोह में हादसा : करतब दिखाते वक्त आग की चपेट में आई महिला, बचाते हुए दो अन्य भी झुलसे

व्यवसाय के दौरान संपर्क में आए
मृतका मंजू चौहान पूर्व में फूलों का व्यवसाय करती थी। पत्थलगांव एवं सीतापुर क्षेत्र से गेंदा फूल की खेती कराकर वह छत्तीसगढ़ एवं ओड़िसा में सप्लाई करती थी। इससे उसकी अच्छी आय हो रही थी। जयभान चौहान किसानी करता था। फूलों के व्यवसाय के दौरान मंजू चौहान का संपर्क जयभान से हुआ एवं दोनों में प्रेम संबंध बन गया था।

See also  जांजगीर-चांपा डबल मर्डर का सनसनीखेज खुलासा : शादी में फोटो खींचने वाला ही निकला कातिल, होली मास्क पहन बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या

दीपावली के बाद नवंबर 2023 में दोनों घर से भाग गए थे एवं दूसरे शहरों में रहे एवं वहां काम किया। इस दौरान मंजू चौहान का व्यवसाय बंद हो गया। आर्थिक तंगी हुई तो दोनों वापस गेरसा आ गए। गेरसा में जयभान अपने घर नहीं गया और गांव में दूसरे घर में किराए पर मंजू चौहान के साथ रह रहा था। जयभान की पत्नी अपने दोनों बच्चों के साथ जयभान के घर रह रही थी। दो दिनों पूर्व वह मायके बीमार मां से मिलने गई थी।

आम के पेड़ पर लगाई फांसी

जयभान चौहान और मंजू चौहान का शव बुधवार को ढोढ़ीपारा में आम के पेड़ से फांसी पर झूलता मिला। घटना की सूचना पर केरजू चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मंजू चौहान का शव अर्धनग्न हालत में मिला है। इस कारण उसके परिजनों ने हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है।

See also  अग्निवीर भर्ती : आवेदन की तारीख बढ़ी, युवाओं के सहयोग के लिए बनाई गई हेल्प डेस्क

आत्महत्या का लग रहा मामला- पुलिस

इस मामले में सीतापुर टीआई भरतलाल साहू ने बताया कि, प्रथम दृष्टया दोनों ने एक साथ फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। मामले में ऐसा कुछ नहीं मिला है, जिससे दोनों की मौत संदेहास्पद लगे।

Related Articles

Leave a Reply