छत्तीसगढ़बिलासपुर

लॉ की स्टूडेंट ने की आत्महत्या, किराए के मकान में फंदे से लटकारी मिली लाश, शादी का दबाव वजह ?

बिलासपुर। जिले में लॉ सेकेंड ईयर की स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। दृष्टि गुप्ता (20) गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पढ़ती थी। 14 अप्रैल की सुबह रिवर व्यू कॉलोनी में किराए के मकान में उसका शव फंदे पर लटका मिला।

मामला कोनी थाना क्षेत्र का है। पुलिस जांच में सामने आया है कि छात्रा काफी गुस्से वाले स्वभाव की थी। पिता ने उसे पढ़ाई करने को लेकर फटकार लगाई थी। परिजन शादी को लेकर दबाव भी बना रहे थे। पुलिस को शक है कि इसी के चलते उसने आत्महत्या की होगी। फिलहाल पूरे मामले में जांच जारी है।

दृष्टि गुप्ता (20) रायगढ़ की रहने वाली है। बिलासपुर के कोनी स्थित रिवर व्यू कॉलोनी में पिछले 2 साल से किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही थी। सोमवार (13 अप्रैल) को कॉलेज से लौटने के बाद उसकी परिजनों से बात हुई थी। जिसके बाद दोस्तों के साथ घूमने चली गई। रात भर छात्रा अपने दोस्तों के साथ थी।

See also  एनएसयूआई ने निकाली भ्रष्टाचार की बारात: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में करोड़ों के घोटाले का लगाया आरोप

मंगलवार (14 अप्रैल) को सुबह घर लौटी। बताया जा रहा है कि इस दौरान उसके पिता संजय गुप्ता से फोन बात हुई थी। उन्होंने पढ़ाई को लेकर दृष्टि को फटकार लगाई। छात्रा अपने कमरे का दरवाजा बंद कर ली, उसके बाद दरवाजा नहीं खुला। बाद में आसपास की छात्राओं ने उसे आवाज दी। लेकिन, अंदर से कोई रिस्पांस नहीं मिला।

पंखे से लटकती मिली लाश

इसके बाद छात्राओं ने घटना की जानकारी रूम ऑनर को दी। साथ ही इस घटना की सूचना कोनी थाने में दी। पुलिस ने किसी तरह दरवाजा खोला। इस दौरान अंदर कमरे में दृष्टि की लाश पंखे में फांसी के फंदे पर लटक रही थी।

पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही इस घटना की जानकारी उसके परिजन को दी। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

See also  बिलासपुर कलेक्ट्रेट में पेट्रोल लेकर आत्मदाह करने पहुंची महिला, जमकर हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

शादी को लेकर दबाव बना रहे थे परिजन

शव का पंचनामा कार्रवाई के दौरान उसके साथ पढ़ने वाले छात्र मौजूद थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि, उसके परिजन शादी को लेकर दबाव बना रहे थे। दृष्टि शादी करने से मना कर रही थी। एक छात्र ने बताया कि दृष्टि रात में दोस्त के साथ थी और सुबह घर लौटी थी, जिसके बाद उसने यह कदम उठा लिया।

पढ़ाई की बात पर पिता ने लगाई थी फटकार

इस मामले में कोनी थाना प्रभारी राजश्री दामू कोसले ने बताया कि, घटना की जानकारी उसके परिजन को दी गई है। इस दौरान पूछताछ में परिजनों ने बताया कि दृष्टि गुस्से वाले स्वभाव की थी। उसके पिता ने पढ़ाई की बात पर उसे फटकार भी लगाई थी। माना जा रहा है कि उसने गुस्से में आकर आत्महत्या कर ली।

See also  सहकर्मियों के नाम पर फर्जी बिल बनाकर गबन किये 3 करोड़ से अधिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply