छत्तीसगढ़जांजगीर चांपारायपुर

युवाओं से संवाद, राष्ट्र निर्माण का आह्वान : छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह का संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और भाजपा के युवा नेतृत्व की सोच को आगे बढ़ाने का किया आह्वान

रायपुर/अकलतरा। छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष एवं भाजपा कार्यकर्ता सौरभ सिंह ने छात्रों और युवाओं के नाम एक खुला संदेश जारी करते हुए उन्हें राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि वे केवल एक राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार नागरिक और एक पिता के रूप में भी युवाओं से संवाद कर रहे हैं।

सौरभ सिंह ने अपने संदेश में कहा कि युवाओं की समस्याओं, अपेक्षाओं और निराशा को समझना जरूरी है, लेकिन किसी भी प्रकार की हिंसा, आगजनी और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना देशहित में नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखने का अधिकार सभी को है, लेकिन उसका माध्यम शांतिपूर्ण और संवैधानिक होना चाहिए।

See also  बम्हनीन मेले में एक बच्ची मिली…नाम पता बता पाने में है असमर्थ, पुलिस कर रही परिजनों की तलाश

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास, स्टार्टअप, डिजिटल इंडिया और विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को लेकर लगातार कार्य कर रही है। युवाओं को इन अवसरों का लाभ उठाकर देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।

सौरभ सिंह ने अपने संदेश में यह भी कहा कि भाजपा का नेतृत्व युवाओं को संगठन और शासन व्यवस्था में लगातार अवसर दे रहा है। उन्होंने उल्लेख किया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में संगठन युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है तथा युवाओं को सकारात्मक राजनीति और जनसेवा के लिए प्रेरित कर रहा है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के लिए सरकार ने कई सुधारात्मक कदम उठाए हैं। पेपर लीक जैसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की जा रही है और दोषियों के विरुद्ध कठोर कदम उठाए जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने युवाओं से सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक सूचनाओं से सावधान रहने और तथ्यों के आधार पर अपनी राय बनाने की अपील की।

See also  Janjgir Champa NEWS:पुलिस स्मृति दिवस पर जांजगीर में वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

अपने संदेश में सौरभ सिंह ने कहा कि आज का युवा तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के युग का प्रतिनिधि है। इसलिए उसे अपने ज्ञान और ऊर्जा का उपयोग समाज, लोकतंत्र और राष्ट्र के हित में करना चाहिए। उन्होंने कहा कि असहमति लोकतंत्र की ताकत है, लेकिन हिंसा कभी समाधान नहीं हो सकती।

एक पिता के रूप में उन्होंने युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित जीवन की कामना करते हुए कहा कि देश के विकास में युवाओं की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी छात्रों और युवाओं से संयम, सकारात्मक सोच और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सहभागी बनने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply