छत्तीसगढ़

ट्रक की चपेट में आया राजमिस्त्री, मौके पर ही मौत, पुलिस ने चालक को ट्रक सहित लिया हिरासत में

राजनांदगांव

राजनांदगांव जिले में ट्रक के नीचे आ जाने से राजमिस्त्री की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक सीजी 04 HR 7174 से एक्सीडेंट होने से अधेड़ की मौत हो गई। घटना के बाद शव को जिला अस्पताल रवाना किया गया। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने अपराध कायम कर विवेचना में लिया है। मृतक का नाम बीरबल यादव पिता लतखोर उम्र 50 वर्ष बताया जा रहा है। घटनास्थल पर मृतक की साइकिल मिली है। मृतक राजमिस्त्री का काम करता था। शव के पास एक पत्र भी मिला है। पुलिस ने चालक को ट्रक सहित हिरासत में लिया है।

See also  नौतपा का प्रकोप: रोज 400-500 चमगादड़ गंवा रहे जान, संख्या इतनी ज्यादा की पालिका उठाने में नाकाम…

Related Articles

Leave a Reply