छत्तीसगढ़

ब्रिज से नीचे गिरी कार,BSP कर्मी की मौत:बर्थडे पार्टी से नशे की हालत में निकला था ड्यूटी, बारिश के बीच हादसा

दुर्ग जिले में एक कार ब्रिज से नीचे जा गिरी। इसमें कार चालक की मौत हो गई। कार चालक की पहचान प्रशांत सिंह राजपूत के रूप में हुई है। वह भिलाई स्टील प्लांट में काम करता था।नाइट शिफ्ट में ड्यूटी के लिए निकला था। पूरा मामला पद्मनाभपुर थाना अंतर्गत चंदखुरी हनोदा मार्ग का है।

पद्मनाभपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रशांत सिंह राजपूत बोरसी का रहने वाला था। सोमवार को उसके एक दोस्त की जन्मदिन पार्टी थी। इसलिए सभी दोस्त मिलकर चंदखुरी हनोदा रोड स्थित अपने दोस्त के फार्म हाउस पहुंचे। वहां उन्होंने देर रात तक जन्मदिन की पार्टी मनाई।

See also  श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका, 700 सीटें आरक्षित, जानिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि
कार ब्रिज से नीचे उतरी

कार ब्रिज से नीचे उतरी

कार लेकर पार्टी से अकेले निकला था

प्रशांत नाइट शिफ्ट की ड्यूटी के लिए रात 10–11 बजे के बीच अपनी कार लेकर पार्टी से अकेले निकल गया था। नशे की हालत में होने से बारिश में वह सड़क और ब्रिज को सही से जज नहीं कर सका और उसकी कार ब्रिज से नीचे चली गई। सिर और शरीर में अंदरुनी चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

See also  डेढ़ करोड़ की LPG गैस चोरी का बड़ा खुलासा, फरार संतोष-सार्थक ठाकुर महाराष्ट्र से गिरफ्तार, होंगे और कई बड़े खुलासे

पुलिस ने कॉल कर दोस्त को दी जानकारी

पद्मनाभपुर थाना प्रभारी अंबर सिंह भारद्वाज ने बताया कि जैसे ही उन्हें सूचना मिली उनकी टीम मौके पर पहुंची। कार में फंसे युवक को बार निकाला गया, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद उन्होंने उसके मोबाइल के डायल नंबर पर फोन करके उसके दोस्त को दुर्घटना की जानकारी दी।

See also  कोरबा: रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल, वन पट्टा और नामांतरण के नाम पर पटवारी लेता था मोटी रकम

इसके बाद सभी लोग मौके पर पहुंचे और उसको वहां से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply