छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा : पत्नी के चरित्र पर उठाए सवाल, आरोपी ने पति का सिर दीवार से टकराया, इलाज के दौरान मौत

जांजगीर-चांपा जिले के नगर पंचायत बलौदा के वार्ड नंबर 11 रामनगर में एक माह पुराने हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी गोपाल सारथी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मृतक ने आरोपी और पत्नी को लेकर आपत्तिजनक बातें कही थी।

12 अप्रैल को शिव शंकर सारथी अपने घर के पास घरेलू विवाद के चलते गाली-गलौज कर रहा था। आसपास के लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की और गाली-गलौज से मना भी किया। इस दौरान गोपाल सारथी वहां पहुंचा, जिसके बाद शिवशंकर ने उसके और अपनी पत्नी के बीच संबंध को लेकर आपत्तिजनक बातें कही। इस बात से नाराज गोपाल ने मारपीट शुरू कर दी।

See also  अंधे कत्ल का खुलासा, युवती को परेशान करने पर गई युवक की जान, एक महिला और दो नाबालिग के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार…

गुस्से में आकर गोपाल ने शिवशंकर को दीवार पर धक्का दे दिया और हाथ-मुक्के से जमकर पीटा। सिर पर गंभीर चोट लगने से शिवशंकर बेहोश हो गया। परिजनों ने उसे पहले बलौदा सीएचसी और फिर हालत बिगड़ने पर बिलासपुर के रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती कराया, जहां 16 अप्रैल को उसकी मौत हो गई।

See also  महिला ने होटल में बुलाकर नाबालिग लड़के के साथ किया दुस्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बलौदा पुलिस को इस मामले की जानकारी मिलने के बाद मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई। शुरुआती जांच में मामला गंभीर नजर आने पर धारा 103(1) के तहत अपराध दर्ज किया गया। परिजनों ने एसपी विजय पांडेय से मिलकर सीसीटीवी फुटेज दिखाया, जिसमें घटना की पुष्टि हुई। इसके बाद आरोपी गोपाल सारथी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

See also  छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मिलेगी एडवांस सैलरी और सस्ते लोन की सुविधा

पूछताछ में गोपाल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply