छत्तीसगढ़

एनिकट का गेट खुलने से बहा नदी में स्टोर किया गया पानी, जल संकट की आशंका

बलरामपुर. रामानुजगंज शहर के लिए जीवनदायिनी मानी जाने वाली कनहर नदी में बने एनिकट का गेट अचानक खुल गया, जिससे स्टोर किया गया पानी बहकर निकल गया. इस घटना के बाद शहर में जल संकट गहराने की आशंका जताई जा रही है. दरअसल, करीब 25 हजार की आबादी को पेयजल आपूर्ति इसी स्रोत से की जाती है.

See also  चांपा पुलिस का नशे के कारोबार पर प्रहार, महिला आरोपी के पास से लाखों का गांजा जब्त

कनहर नदी का ही पानी फिल्टर होने के बाद लोगों के घर तक पहुंचता है. लेकिन एनिकट से पानी का बह जाना लोगों के लिए चिंता का विषय बन गया है. लोगों को जैसे ही पानी खाली होने की जानकारी मिली, तो बड़ी संख्या में मछली पकड़ने वालों की भीड़ वहां उमड़ पड़ी.

See also  साथ बैठकर पी रहे थे शराब, विवाद के बाद एक ने ली दूसरे की जान

सबसे हैरानी की बात यह है कि एनिकट का गेट कैसे खुला, इसकी किसी के पास कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है. इस घटना ने लोगो की चिंता और अधिक बढ़ गई है.

Related Articles

Leave a Reply