कोरबा

हत्या या हुआ कुछ और: मेले में कपड़े बेचने गया व्यापारी नहीं लौटा घर, नाले में मिली लाश; परिजनों का आरोप

कोरबा

उरगा थानांतर्गत ग्राम कनकी में एक गड्ढेनुमा नाले में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कोरबा के राताखार में रहने वाले 24 वर्षीय चंद्रकुमार बंजारे के रुप में की गई है। पेशे से कपड़ा व्यवसायी चंद्रकुमार हर सोमवार को कनकी में आयोजित मेले में कपड़ा बेचने के लिए जाया करता था। चंद्रकुमार की मौत को लेकर परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। वहीं पुलिस पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहने की बात कह रही है।

कोरबा के राताखार इलाके में रहने वाले कपड़ा व्यवसायी की मौत का मामला सवालों के घेरे में आ गया है। मृतक चंद्रकुमार बंजारे की लाश उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम कनकी स्थित एक गड्ढेनुमा नाले में पाई गई है। बरसात में धंधा मंदा होने के कारण चंद्रकुमार कनकी में आयोजित मेले में हर सोमवार को कपड़ा बेचने के लिए जाया करता था। इस सोमवार को भी कनकी गया हुआ था। लेकिन वापस नहीं लौटा। किसी अनहोनी की आशंका पर परिजन जब कनकी पहुंचे। तब उसकी लाश गड्ढे में पड़ी मिली। चंद्रकुमार की मौत को लेकर परिजन हत्या की आशंका जता रहे है। उनका कहना है कि मेले में समिति के युवक हाथों में डंडा लेकर व्यापारियों को धमका रहे थे।

See also  10 नक्सलियों के शव में से 8 की हुई शिनाख्त, पुलिस ने AK 47 सहित भारी मात्रा में हथियार

मृतक के पिता शिव नारायण बंजारे ने बताया कि उसके बेटे की रविवार बाजार में कपड़े की दुकान है। हर सोमवार को कनकी मेले में कपड़ा बेचने जाता था। सोमवार की रात जब काफी समय बीत जाने के बाद भी घर नहीं आया तो कनकी मेला पहुंचे। जहां काफी खोजबीन के बाद उसकी लाश खेत के पास गड्ढे में मिला। उसकी हत्या कर मौत के घाट उतारा गया है। उरगा थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने बताया कि गड्ढे में लाश मिलने की सूचना मिलते ही उरगा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को गड्ढे से बाहर निकलवाया। फिर पंचनामा के बाद जिला अस्पताल के मॉर्चरी में भिजवा दिया। शरीर पर चोट के किसी भी तरह के निशान नहीं होने से पुलिस हत्या की आशंका से इंकार कर रही है। हालांकि, पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच पूर्ण और पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मृतक के मौत के कारणों से पर्दा उठ सकेगा।

See also  भारत की समृद्ध लोक नृत्य-संगीत की परम्परा का नायाब उदाहरण महाराष्ट्र का सोंगी मुखौटे नृत्य

Related Articles

Leave a Reply