छत्तीसगढ़

500 रुपये की नकली नोटों के साथ युवक गिरफ्तार, बाजार में खपाने की फिराक में था आरोपी, ओडिशा से जुड़ा है नेटवर्क

कवर्धा। जिले के दशरंगपुर पुलिस चौकी की टीम ने नकली नोटों के नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 500 रुपये के 15 नकली नोट बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में इस गिरोह का ओडिशा से कनेक्शन सामने आया है।]

जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक नकली नोटों को बाजार में खपाने की फिराक में घूम रहा था। इस बीच मुखबिर से मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे दबोच लिया। जब उसकी तलाशी ली गई तो 500 रुपये के 15 नकली नोट बरामद हुए।

पूछताछ में युवक ने खुलासा किया कि वह ओडिशा के नकली नोट नेटवर्क से जुड़ा हुआ है। बरामद नोटों को पुलिस ने फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

See also  ट्रक और मेटाडोर में टक्कर, स्टेयरिंग में फंसने से ड्राइवर की मौत, एक घंटे तक NH-30 रहा जाम

Related Articles

Leave a Reply