छत्तीसगढ़

कार से पकड़ाया 3 करोड़ रुपए कैश, सीक्रेट चैंबर में छिपाकर रायपुर से नागपुर ले जा रहे थे दो आरोपी

बालोद। जिले में पुलिस ने महाराष्ट्र पासिंग क्रेटा कार (MH 04 MA 8035) से 3 करोड़ रुपए नकद बरामद किए हैं। यह रकम कार में बनाए गए सीक्रेट चैंबर में छिपाकर रखी गई थी। कार में सवार दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। मामला बालोद थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच गुंडरदेही इलाके में पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को देखकर कार सवार भागने लगे। बालोद पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी की और बालोद-दुर्ग मुख्य मार्ग स्थित पड़कीभाठ बायपास के पास कार को रोक लिया।

See also  रायगढ़ में ट्रेन की चपेट में आने से आरक्षक की दर्दनाक मौत

कार की तलाशी के दौरान सीट के नीचे एक सीक्रेट चैंबर मिला। चैंबर में ताला लगा हुआ था, जिसे खोलने पर पुलिस को 500 और 100 रुपए के नोटों के बंडल में कुल 3 करोड़ रुपए नकद मिले। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना के आधार पर की गई। कैश गिनने के लिए बालोद पुलिस ने एसबीआई बैंक से नोट गिनने की मशीन मंगवाई थी।

See also  ओडिसा से छत्तीसगढ़ ला रहे 75 लाख रुपये के साथ दो ब्यक्ति गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में जुटी

लिस के अनुसार, कार रायपुर से महादेव घाट मार्ग होते हुए, दुर्ग-रनचिराई मार्ग से अंदरूनी रास्तों का उपयोग करते हुए नागपुर की ओर जा रही थी। पैसे के उपयोग या स्रोत को लेकर अभी तक कोई खुलासा नहीं किया गया है।

एसडीओपी राठौर ने बताया कि, फिलहाल जांच जारी है। आगे की कार्रवाई के लिए मामला आयकर विभाग (आईटी) को सौंपे जाने की तैयारी की जा रही है।

See also  बदला मौसम का मिजाज, धमतरी में ओलावृष्टि के साथ जोरदार बारिश, 20 मार्च तक चेतावनी

Related Articles

Leave a Reply