रायगढ़

प्रेमिका को दूसरे के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर आगबबूला हुआ प्रेमी, फिर खौफनाक वारदात को दिया अंजाम

रायगढ़: जिले में घर के आंगन से खोदकर निकाली गई महिला की लाश मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। इस हत्या के पीछे की वजह बताई जा रही है कि, उसकी प्रेमिका कांति यादव (45 वर्ष) की किसी और युवक से भी संबंध थे। पुलिस ने इस मामले में मृतका कांति यादव के प्रेमी अजय उर्फ खगेश्वर यादव को जशपुर जिले के कुनकुरी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी खगेश्वर यादव ने कहा कि उसे अपने किए का कोई पछतावा नहीं है। वो कांति यादव से बहुत प्यार करता था और उसके लिए अपनी पत्नी और दो बच्चों को भी छोड़ चुका था,लेकिन कांति ने उसके साथ बेवफाई की थी। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने कहा कि, उसकी प्रेमिका उसे धोखा दे रही थी और उसका किसी और के साथ भी अवैध संबंध था।

See also  रायगढ़ में ट्रेन की चपेट में आने से आरक्षक की दर्दनाक मौत

अगस्त के महीने में अपनी दादी के निधन पर वो दशकर्म संस्कार में कुनकुरी गया था। उसने कांति को भी साथ चलने को कहा, लेकिन उसने इनकार कर दिया था, ऐसे में वो खुद ही अकेला चला गया। 14 अगस्त को जब वो वापस रायगढ़ लौटा, तो घर का दरवाजा खुला देख अंदर आ गया। अंदर उसकी प्रेमिका कांति यादव किसी पराए मर्द के साथ उसे आपत्तिजनक हालत में मिली। आरोपी खगेश्वर ने कहा कि उसे देख वो व्यक्ति वहां से फरार हो गया। उसने कहा कि वो उस आदमी को नहीं जानता। इधर जब उसने कांति से इस बारे में पूछा, तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। इस पर उसे बहुत गुस्सा आ गया और उसने कांति को थप्पड़ मारे और उसका सिर दीवार पर पटक दिया। इससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसने दूसरे दिन अपने घर के आंगन में गड्ढा किया और कांति की लाश दफन कर फरार हो गया।

See also  रायगढ़ में ट्रेन की चपेट में आने से आरक्षक की दर्दनाक मौत

दिलेश्वरी 18 सितंबर को छोटी बहन कांति के घर पहुंच गई, तो बाहर से दरवाजा बंद मिला। तुरंत वो मकान के पिछले हिस्से में गई और वहां से दीवार फांदकर अंदर आई। जब उसने वहां देखना शुरू किया, तो जमीन में दबी बहन की साड़ी और पैरों की उंगलियां और अंगूठा नजर आया। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने खुदाई कर वहां से कांति की लाश निकाली थी।

See also  रायगढ़ में ट्रेन की चपेट में आने से आरक्षक की दर्दनाक मौत

Related Articles

Leave a Reply