रायपुर

रायपुर के माल में आधी रात घुसी NSG, हथियारों से लैश जवानों को देख सहम गए लोग, जानिए वजह

रायपुर

राजधानी रायपुर के मैग्नेटो माल में हथियारों से लैश होकर एनएसजी के ब्लैक कैट कमांडो अचानक देर रात 12 बजे पहुंच गए। जवानों को देखकर लोग दंग रह गए। बता दें कि रायपुर में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) के ब्लैक कैट कमांडो माकड्रिल कर रहे हैं। जहां गुरुवार आधीरात मशीन गन, बम स्क्वॉयड, डॉग टीम के साथ कमांडो मैग्नेटो मॉल में घुसे। पिछले तीन दिनों से रायपुर में आतंकी हमले से बचाने का मिशन चलाया जा रहा है।

बता दें कि रायपुर जिले में नेशनल सिक्योरिटी गॉर्ड (एनएसजी) की टीम द्वारा काउंटर टेररिज्म अभ्यास किया जा रहा है। यह अभ्यास 21 से 23 फ़रवरी तक तीन दिवस चलेगा। एनएसजी के तीन दिवसीय माकड्रिल का मुख्य उद्देश्य रायपुर में आतंकी हमला होने एवं होस्टेज सिचुएशन से निपटने राज्य पुलिस एवं एनएसजी की तैयारी का अभ्यास करना है।

See also  रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल होने के बाद पटवारी निलंबित, जमीन नामांकन के लिए किसानों से मांगे थे 5000

इस अभ्यास में मुंबई एवं दिल्ली के 150 से अधिक एनएसजी ब्लैक कैट कमांडो हिस्सा ले रहे हैं। राज्य की ओर से रायपुर पुलिस के 200 से अधिक अधिकारी एवं जवान तथा स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की दो टीम हिस्सा के रही है। बुधवार को पहले दिन न्यू सर्किट हॉउस और मंत्रालय भवन में अभ्यास किया गया।

Related Articles

Leave a Reply