छत्तीसगढ़

बीजापुर में बाइक पर सवार होकर निकले कलेक्टर एसपी, बिना डरे मतदान करने की अपील

बीजापुर

लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के लिए प्रथम चरण में बस्तर संसदीय क्षेत्र के लिए मतदान 19 अप्रैल को निर्धारित है. इस ध्यान में रखते हुए जिले में व्यापक रूप से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. जिले के सभी मतदाताओं लोकतंत्र की मजबूती में अपना योगदान देने अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है.

बाइक रैली निकालकर वोटर्स को किया जागरूक: बीजापुर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग पाण्डेय की अगुवाई में शनिवार को बड़े स्तर पर बाइक रैली निकालकर जिले के मतदाताओं को जागरूक किया गया. इस रैली में सीआरपीएफ के जवानों, अधिकारी-कर्मचारियों और गणमान्य नागरिक अपने अपने गाड़ियों के साथ शामिल हुए. शासकीय एवं निजी चार पहिया वाहनों की रैली निकालकर मतदाताओं को जागरूक किया और मताधिकार का महत्व बताया गया. रैली कलेक्टर कार्यालय से शुरु हुई, जो नया बस स्टैण्ड होते हुए नया जीएडी कालोनी से लोहा डोंगरी पहुंची.

See also  घर में गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आए ग्रामीण की हालत गंभीर

सुरक्षा व्यवस्था और पूरी तैयारी के साथ होगा मतदान: बीजापुर पुलिस अधीक्षक डॉ जितेन्द्र यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “बीजापुर जिले की संवेदनशीलता को मददेनजर रखते हुए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है. कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान और निर्वाचन की प्रक्रिया विधिवत रूप से पूरी की जाएगी. बिना डर के सभी अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें और लोकतंत्र की मजबूती में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें.”

कलेक्टर ने शांतिपूर्ण निर्वाचन की दिलाई शपथ: लोहाडोंगरी में अधिकारी-कर्मचारियों, पुलिस जवानों और मौजूद लोगों को बीजापुर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग पाण्डेय ने निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की शपथ दिलाई. कलेक्टर ने बिना किसी डर के अपने मताधिकार का प्रयोग करने और जिले में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने अपील की.

See also  शिक्षक की मांग करते हुए छात्र व पालकों ने लगाया स्कूल में ताला, एक शिक्षक के भरोसे है पांच कक्षाएं…

Related Articles

Leave a Reply