छत्तीसगढ़

CG BREAKING: 7 साल के बच्चे का अपहरण, फैली सनसनी

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां प्राथमिक शाला से ही एक 7 साल के बच्चे का अपहरण हो गया है। इस घटना की सूचना जैसे ही परिजनों को लगी तो परिजनों ने बच्चे को ढूंढना शुरू किया लेकिन बच्चे का कही पता नहीं चल पाया। वहीं बच्चे के अपहरण की सूचना मिलते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। बता दें कि, महासमुंद जिले के थाना बागबाहरा के ग्राम बिहाझर के प्राथमिक शाला बिहाझर के कक्षा दूसरी का छात्र पुष्पेन्द्र ठाकुर उम्र 7 साल का आज सुबह प्राथमिक शाला से 10:30 को अपहरण हुआ। परिजनों ने काफी खोज बिन के बाद नहीं मिलने पर बागबाहरा थाने मे रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके बाद बच्चे के दादा ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया गया कि, यह पूरा मामला बागबहरा पुलिस थाना क्षेत्र का है। फिलहाल पुलिस ने धारा 137 (2) BNS के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना कर रही है।

See also  Janjgir Champa: ग्राम पंचायत पदाधिकारियों के साथ संवाद शत प्रतिशत नागरिकों को मिले शासकीय योजनाओं का लाभ – कलेक्टर

Related Articles

Leave a Reply