कोरबाछत्तीसगढ़

12 साल पहले की थी लव मैरिज… पत्नी ने ऐसा क्या किया कि पति ने निर्वस्त्र कर हत्या कर दी

कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा में पति ने बेरहमी से डंडे से पीट-पीटकर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी साइकिल पर लाश को बांधकर नकटी बांध पहुंचा. फिर शव को पत्थर से बांधकर बांध में फेंक दिया. इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. घटना पाली थाना क्षेत्र के धौराभांठा गांव की है.

See also  अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत गंभीर, पीड़ित परिवार ने प्रशासन पर पक्षपात का लगाया आरोप

जानकारी के मुताबिक, पति को पत्नी के चरित्र पर शंका था. इसके चलते दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था. तीन दिन पहले तैश में आकर आरोपी ने पत्नी को डंडे से जमकर पीटा, जिससे उनकी मौत हो गई. इसके बाद आरोपी ने शव को साइकिल से बांधकर गांव के पास के बांध पर लेकर आया. फिर शव को भारी पत्थर से बांधकर बांध में फेंक दिया.

See also  NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगात : सीएम साय ने हड़ताल के दौरान रुका वेतन देने का किया ऐलान, स्वास्थ्य मंत्री ने की 27% लंबित वेतन वृद्धि

वारदात को अंजाम देकर पति ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट

पत्नी के शव को ठिकाने लगाकर पति खुद थाने पहुंचकर पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. इस दौरान पति से भी पूछताछ की गई तो वह गोलमोल जवाब देने लगा. कड़ाई से पूछताछ करने पर पूरे मामले की खुलासा हुआ. पुलिस ने आरोपी पति उमाशंकर को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही मृतिका ईश्वरी कुमारी के शव को एसडीआरएफ टीम की मदद से काफी मशकत के बाद बांध से बाहर निकल लिया गया है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान ने बताया कि शव बरामद कर लिया गया है. आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

See also  गरीबों के आशियाने पर चला बुलडोजर, परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर

Related Articles

Leave a Reply