छत्तीसगढ़

छठी कार्यक्रम में जमकर खाया चिकन-मटन, 15 लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती

कोंडागांव. छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में छठी कार्यक्रम में खाना खाने के बाद 15 लोग बीमार पड़ गए. ग्रामीणों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया. एक ही हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है.

जानकारी के मुताबिक, ग्राम हंगवा में 11 फरवरी को तुलारा कोर्राम की बेटी के यहां छठी कायक्रम था. सामूहिक कार्यक्रम में चिकन, मटन परोसा गया था. अगले दिन कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों को पेट दर्द और दस्त की शिकायत हुई. पहले 10 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. बाद में अन्य 5 लोगों को भी एडमिट किया गया. इनमें बच्चे भी शामिल है, एक ग्रामीण अंतूराम की हालत गंभीर बनी हुई है. 

See also  दहेज प्रताड़ना और पहली पत्नी रहते दूसरी शादी का मामला, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

तबियत ज्यादा बिगड़ी तो किया जाएगा रेफर 

जिला अस्पताल के सिविल सर्जन सी के ठाकुर ने बताया कि अस्पताल में ग्रामीणों का उपचार जारी है. इसमें एक अंतू राम की हालत ज्यादा खराब है. उसे बल्ड चढ़ाया जा रहा है. सभी हमारी निगरानी में है, किसी की तबियत अगर ज्यादा खराब होती हैं तो जगदलपुर रायपुर रेफर कर सकते हैं. 

See also  दही मांगने के बहाने घर में घुसा शिक्षक, छात्रा से की छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply