छत्तीसगढ़

तहसीलदार से लूट : रास्ता पूछने के बहाने ऑटो बिठाया और चाकू की नोक पर लूट लिए 6 हजार रुपये

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बदमाशों के हौंसले इस कदर बुलंद हैं कि, वे खुलेआम लूटपाट की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। बदमाशों ने शाम को टहलने निकलने तहसीलदार आशुतोष शर्मा को चाकू दिखाकर उससे 6 हजार लूट लिए। जिसके बाद उसने लूट की कंप्लेन को थाने में दर्ज करवाई। 

मिली जानकारी के अनुसार,  बालोद शहर के मधु चौक के स्टेट बैंक पास तहसीलदार आशुतोष शर्मा टहलने निकले थे। तभी चार अज्ञात लोग ऑटो में सवार होकर आये और रास्ता पूछने के बहाने ऑटो में बिठाया। कुछ दूर ले जाकर उन्होंने चाकू दिखाकर पर्स में रखे हुए 6 हजार रुपये और अन्य आइडेंटी कार्ड लूट लिए। लूट के बाद उन्होंने तहसीलदार को ऑटो से नीचे धकेल दिया और फरार हो हो गए। जिसके बाद तहसीलदार आशुतोष शर्मा सिटी कोतवाली थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज करवाई। 

See also  विधायक बृहस्पत सिंह पहुचें दिल्ली... कहा, ढाई-ढाई साल के जैसी को बात ही नहीं

पुलिस ने चारों के खिलाफ किया केस दर्ज 

इस मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा के तहत एफ़आईआर दर्ज किया है। पुलिस ने कुछ संदेहियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। खुलेआम इस लूट ने शहर की कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। 

Related Articles

Leave a Reply