छत्तीसगढ़

ATM में चोरी की कोशिश करते दो गिरफ्तार, मशीन तोडऩे कार से पहुंचे थे चार युवक

दुर्ग

जेवरा चौकी क्षेत्र के एक एटीएम में चोरी की कोशिश करते हुए दो बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी शनिवार अल सुबह एटीएम मशीन को तोड़कर चोरी करने के लिए घुसे थे। इसी बीच पेट्रोलिंग कर रही डायल 112 की टीम को युवकों की गतिविधि संदिग्ध प्रतीत हुई। जब पुलिस एटीएम की ओर जाने लगी तो आरोपी देखकर हड़बड़ा गए और कार में सवार होकर भागने की कोशिश करने लगे। इसी बीच एक युवक को पुलिस जवानों ने दौड़ाकर पकड़ लिया।

See also  200 टन मलबे की प्रोसेसिंग से निकले 5 बेशकीमती हीरे, CM साय ने कहा- प्रदेश के विकास को मिलेगा नया आयाम

इसे भी पढ़े…. सड़क पर कट्‌टा लहराने वाले युवक को पुलिस ने दबोचा, लोगों को डराकर ले रहा था पैसे

आरोपी को गिरफ्तार कर जेवरा चौकी लाया गया है। जेवरा चौकी पुलिस ने बताया कि शनिवार अल सुबह चार युवक कार में सवार होकर एसबीआई के एटीएम में चोरी करने के लिए घुसे थे। दो युवक एटीएम के अंदर और दो युवक बाहर थे। संदेह के आधार पर जब डायल 112 की टीम एटीएम के करीब पहुंची तो चारों युवक भागने लगे। युवकों ने एटीएम मशीन को तोडऩे का प्रयास किया है। एक आरोपी को एटीएम के पास और दूसरे आरोपी को धमधा के निकट पकड़ा गया है।

See also  VB-G RAM G योजना को लेकर छत्तीसगढ़ में असंतोष, हड़ताल के मूड में 12 हजार मनरेगा कर्मचारी, सरकार के सामने रखीं ये मांगें

इसे भी पढ़े….बेरोजगार सिविल इंजीनियर ने सोते हुए बच्चों का टाइल्स कटर से काटा गला, फिर पति-पत्नी ने पी लिया जहर

दुर्ग सीएसपी कौशलेंद्र देव पटेल ने बताया कि एटीएम में चोरी करते हुए पकड़े गए युवक गैंग बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। धमधा, दुर्ग और भिलाई के कई जगहों पर इन युवकों ने बड़ी चोरियां की है। गैंग के बाकी युवकों को पकडऩे का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। कई बड़ी चोरियां का खुलासा होगा।

See also  सूरजपुर में हादसा : मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों की नाव बांध में पलटी, 3 लापता, रेस्क्यू जारी

Related Articles

Leave a Reply