छत्तीसगढ़

सक्ती रियासत के राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह का निधन:83 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

सक्ती रियासत के राजा और पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र बहादुर सिंह का निधन 29 अप्रैल मंगलवार को हो गया। उन्होंने सक्ती स्थित हरी गुजर महल में 83 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। वे कुछ समय से बीमार चल रहे थे और महल में ही रहकर इलाज करवा रहे थे।

See also  पांच बेटियों के साथ घर के बाहर खड़ी मां : ढाई सौ स्क्वेयर फीट जमीन पर पड़ी सियासतदानों की नजर, पार्षद ने जड़ा ताला

सुरेंद्र बहादुर सिंह अविभाजित मध्यप्रदेश की राजनीति में प्रमुख व्यक्तित्व रहे। वे कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। सक्ती रियासत के राजा के रूप में उनकी लोकप्रियता उल्लेखनीय थी।

उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। उन्होंने सक्ती क्षेत्र में कई धार्मिक और शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना में योगदान दिया। इन संस्थानों के संचालन में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

See also  सक्ती: खेलते-खेलते तालाब में डूबने से दो जुड़वा बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम

Related Articles

Leave a Reply