छत्तीसगढ़

रायपुर के GOLD’s GYM में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

रायपुर. राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब के सामने एक जिम में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई. वहां से गुजर रहे लोगों ने GOLD’s GYM में धुंआ उठते देखा. जिसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. मौके पर पहुंचकर फायर फाइटर्स ने आग पर काबू पाया. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है.

राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब के सामने गोल्ड जिम में तड़के सुबह आग लग गई. देखते ही देखते आग बढ़ती गई और काला धुंआ उठने लगा. मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने धुंआ उठते देखा. घटना की सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया. जिम में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि आग लगने का कारण अभी सामने नहीं आया है.

See also  यूनेस्को की लिस्ट में शामिल हुआ कांगेर वैली का नाम:छत्तीसगढ़ के इकलौते पर्यटन स्थल का हुआ चयन

Related Articles

Leave a Reply