छत्तीसगढ़

घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिलों में लगी आग, जलकर हुई खाक

सूरजपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र से आगजनी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. गिरवरगंज के बईरपारा निवासी हरिशंकर के घर के सामने खड़ी दो मोटरसाइकिलें देर रात अचानक आग की लपटों में घिर गईं. बताया जा रहा है कि घटना रात लगभग ढाई बजे की है, जब आसपास के लोग गहरी नींद में थे.

See also  NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगात : सीएम साय ने हड़ताल के दौरान रुका वेतन देने का किया ऐलान, स्वास्थ्य मंत्री ने की 27% लंबित वेतन वृद्धि

स्थानीय लोगों ने बताया कि आग लगने की वजह अज्ञात है, हालांकि आशंका जताई जा रही है कि किसी शरारती तत्व ने बाइक में आग लगाई होगी. देखते ही देखते दोनों मोटरसाइकिलें धू-धू कर जल उठीं. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है.

See also  16 जून को खुलेंगे सरकारी स्कूल : शिक्षा सचिव ने जारी किया निर्देश, प्रवेशोत्सव की तैयारियों पर विशेष जोर

फिलहाल पुलिस आगजनी के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है.

Related Articles

Leave a Reply