छत्तीसगढ़

रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा: ट्रैलर ने यात्री बस को मारी टक्कर, 5 की मोके पर मौत; दर्जनभर घायल

बलौदा बाजार। रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 से अधिक लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना थाना सिमगा क्षेत्र के दरचुरा ग्राम के पास सुबह लगभग 11 बजे हुई।

मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर से रायपुर की ओर जा रही आरबीएस कंपनी की एक यात्री बस दरचुरा गांव के पास सवारी बैठाने के लिए धीमी हुई थी। उसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक (क्रमांक MH 37 T 1821) के चालक ने तेज गति और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बस को जोरदार टक्कर मार दी। 

See also  बसंतपुर गोरखापाली में दो पक्षों में हिंसक विवाद, घर में तोड़फोड़ के बाद आगजनी; लाखों का नुकसान

रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यात्री बस को ट्रेलर ने टक्कर मार दी है। इस हादसे में मौके पर ही 5 लोगों की मौत हो गई है।

टक्कर इतनी तेज थी कि बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और करीब दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बस से बाहर निकालकर पुलिस व प्रशासन को सूचना दी।

See also  नैला रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज की मांग को लेकर नगर बंद और चक्काजाम विधायक ब्यास कश्यप के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन जारी

बलौदा बाजार- क्रेन की मदद से बस को रास्ते से हटाकर रायपुर बिलासपुर नेशनल हाईवे में आवागमन सुचारू रूप से चालू कराया गया।

घटना में घायल 22 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान चार लोगों (एक पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्ची) की मौत हो गई। वहीं एक अज्ञात 18 वर्षीय महिला की मौत रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में हुई। इस तरह मृतकों की कुल संख्या 5 हो गई है। फिलहाल 14 घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिमगा में जारी है, जबकि गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।

See also  जशपुर जिले में बड़ा हादसा : कुनकुरी जा रही यात्री बस पलटी, 6 यात्रियों की मौके पर मौत, 9 लोग गंभीर रूप से घायल

पुलिस ने घायलों एवं मृतकों की सूची जारी की है-  

list

Related Articles

Leave a Reply