छत्तीसगढ़बिलासपुर

“याददाश्त तेज होगी तो फाइल भी मिल जाएगी” युवक ने बदाम बिखेरकर कसा तंज, महिला अधिकारी ने मानहानि और धमकी पर FIR की मांग की

बिलासपुर। हाउसिंग बोर्ड की लापरवाही से परेशान बिलासपुर के तरुण साहू ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाते हुए विभागीय टेबल पर बादाम बिखेर दिए। युवक का कहना है कि एक साल से उसका नामांतरण फाइल गायब है, और अधिकारियों के लगातार चक्कर लगाने के बावजूद समाधान नहीं मिला।

EWS फ्लैट खरीदा, लेकिन नामांतरण फाइल गायब
तिफरा क्षेत्र में युवक ने रिसेल में एक EWS फ्लैट खरीदा था। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के लिए वह हाउसिंग बोर्ड में नामांतरण करवाने पहुंचा, लेकिन विभाग ने बताया कि उसकी फाइल गुम हो चुकी है। तरुण के अनुसार, एक साल से वह सिर्फ “कल आना, परसो आना” की स्थिति में उलझा हुआ था।

See also  बिजली विभाग की नई सुविधा : लाइट जाने पर मीटर के पुश बटन को दबाने पर जुड़ेगा कनेक्शन

सालभर की दौड़धूप से परेशान, अपनाया अनोखा तरीका
लगातार चक्कर काटने और प्रक्रिया में हो रही देरी से तंग आकर युवक ने विरोध का ऐसा तरीका चुना, जिसे देखकर मौजूद कर्मचारी भी हैरान रह गए। वह बादाम की थैली लेकर पहुंचा और मेज पर बिखेरते हुए मैडम से कहा “मैडम, शायद बादाम खाने से आपकी याददाश्त बढ़ जाए और मेरी फाइल मिल जाए।”

See also  बालोद में पागल कुत्ते का कहर: 4 साल के मासूम को दौड़ा-दौड़ाकर काटा, सिर-नाक-मुंह समेत 17 गहरे जख्म; इलाके में दहशत

वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर डाला
युवक ने इस पूरे विरोध का वीडियो भी बनाया, जिसमें वह अधिकारी के टेबल पर बादाम रखते दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने हाउसिंग बोर्ड की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।

विभाग की चुप्पी और फाइल ढूंढने की कवायद शुरू
वीडियो सुर्खियों में आने के बाद विभाग के अधिकारी फाइल ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

See also  वेदांता पावर प्लांट हादसा अपटेड: मृत श्रमिकों की संख्या 23 पहुंची, 12 घायलों का जारी है इलाज

Related Articles

Leave a Reply