छत्तीसगढ़

भिलाई में DSP के बेटे ने की आत्महत्या : बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला BBA छात्र, घर में नहीं था कोई मौजूद

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में DSP के बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। पिता की विधानसभा में ड्यूटी लगी थी, जबकि मां और बहन जबलपुर शादी में गए थे। युवक बीबीए फर्स्ट ईयर का छात्र था। मामला स्मृति नगर चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, पहली घटना स्मृति नगर चौकी क्षेत्र की है। युवक का नाम आयुष झारिया (20) है, जो कि रुंगटा कॉलेज के बीबीए फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट था। उसके पिता संतोष झारिया DSP हैं और भिलाई की प्रथम वाहिनी बटालियन में पदस्थ हैं। वह अपने परिवार के साथ बटालियन के पीछे स्थित कॉलोनी में रहते हैं।

See also  रायपुर में लिफ्ट में फंसीं IAS की पत्नी, बैकअप सिस्टम फेल; दो हाई-प्रोफाइल घटनाओं से सुरक्षा नियमों पर सवाल


गुरुवार रात संतोष झारिया ड्यूटी से वापस घर पहुंचे। उन्होंने हमेशा की तरह बेटे को आवाज दी, लेकिन कमरे से कोई जवाब नहीं मिला, जिसके बाद उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो उनके होश उड़ गए। बेटा फंदे से लटका हुआ था।


इसके बाद पिता ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से शव को उतारा। शव को पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले में मर्ग कायम कर परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

See also  रायपुर IPL मैचों की टिकट कल 3 मई से मिलेगी, कैसे कर सकेंगे बुक, पढ़िए


इस मामले में स्मृति नगर पुलिस का कहना है कि आयुष बीबीए का पढ़ाई कर रहा था। पहली नजर में ऐसा कोई कारण सामने नहीं आया है, जिससे इस कदम की वजह समझ में आ सके। हालांकि, जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Related Articles

Leave a Reply