छत्तीसगढ़

यात्रियों की सुरक्षा होगी हाईटेक : ऑटो-ई-रिक्शा पर लगेगा QR कोड, होगी ड्राइवर की पहचान

रायपुर। रायपुर में आज 27 जून से ऑटो और ई-रिक्शा सेवाओं को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए QR कोड आधारित नई व्यवस्था लागू की जा रही है। इस पहल के तहत शहर में संचालित हजारों ऑटो और ई-रिक्शा वाहनों पर यूनिक QR कोड लगाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को वाहन और चालक की जानकारी तुरंत उपलब्ध हो सकेगी।

See also  प्रकाश इंडस्ट्री में बड़ा हादसा, 8 फीट ऊंचाई से गिरकर ठेका श्रमिक की मौत

परिवहन विभाग के अनुसार अब तक 15 हजार से ज्यादा ऑटो और ई-रिक्शा का पंजीयन पूरा किया जा चुका है। पंजीकृत वाहनों पर QR कोड लगाए जाएंगे, जिन्हें मोबाइल से स्कैन करते ही चालक और वाहन से जुड़ी आवश्यक जानकारी सामने आ जाएगी।

वाहन चालक और मालिकों के दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद उन्हें आधिकारिक पहचान पत्र (आई-कार्ड) भी जारी किया जाएगा। इससे केवल सत्यापित चालकों को ही इस व्यवस्था का लाभ मिलेगा।

See also  छत्तीगसढ़ में बिजली बिल भरने में देरी पर अब मासिक पेनाल्टी की जगह चुकाना होगा दैनिक ब्याज

नई व्यवस्था का उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाना और किसी भी विवाद, शिकायत या दुर्घटना की स्थिति में चालक और वाहन की तुरंत पहचान सुनिश्चित करना है। अधिकारियों का मानना है कि QR कोड सिस्टम लागू होने से परिवहन व्यवस्था अधिक भरोसेमंद और जवाबदेह बनेगी।

Related Articles

Leave a Reply