देश

बहन ने छोटे भाई की हत्या कर लाश को घर में दफनाया, पुलिस को ढाई महीने बाद मिली डेडबॉडी

रामगढ़

झारखंड के रामगढ़ में हत्या की एक ऐसी वारदात हुई जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे. एक बहन पर अपने ही छोटे भाई का कत्ल करने का आरोप लगा है. रिपोर्ट के मुताबिक बहन ने छोटे भाई की हत्या कर शव को घर में ही दफना दिया था. इस कत्ल का राज ढाई महीने के बाद खुला है पुलिस ने हत्या की आरोपी बहन को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. घटना रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र की है. पुलिस को आवास नंबर एफ-235 से शनिवार दोपहर को एक युवक का शव मिला था. यह शव ढाई महीने पहले ही पहले घर में दफनाया गया था.

पुलिस के अनुसार, बरतुआ गांव में रहने वाले नरेश महतो का 21 साल का बेटा रोहित कुमार 30 जून से ही लापता था. नरेश महतो ने बताया कि उनका बेटा रोहित कुमार 24 जून को ममेरे भाई दिलीप महतो के घर गया था. युवक के मामा रांची के चुटिया में रहते थे. नरेश महतो के अनुसार, 30 जून को बेटी चंचल कुमारी ने अपने भाई को फोन कर घर आने के लिए कहा था, जब भाई उसके यहां पहुंचा तो चंचल कुमारी उसे रांची चांदनी चौक बस स्टैंड से रिसीव कर अपने साथ रामगढ़ ले आई.

See also  NH 30 में एक बार फिर गंभीर सड़क हादसा: मेटाडोर और ट्रक में आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत, एक गंभीर

पिता ने बताया, बेटी ने अपने भाई की हत्या कर शव को घर में ही दफन कर दिया था. शिकायत के बाद जब रांची के चुटिया थाने की पुलिस ने पतरातू पहुंचकर चंचल कुमारी को थाने बुलाया और उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया. उसने बताया कि भाई की हत्या कर शव को घर में ही दफना दिया था.

चंचल कुमारी से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है. वहीं, इस मामले में पतरातू थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि शव सड़ चुका है इसलिए मजिस्ट्रेट के सामने ही सारी प्रक्रिया पूरी की जाएगी. हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी बहन से आगे की पूछताछ हो रही है जिसके बाद हत्या का असली मकसद सामने आएगा.

See also  मोबाइल टावर में लगी बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 32 बैटरी सहित आठ पकड़ाए

Related Articles

Leave a Reply